
IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने एक बार ट्रॉफी अपने नाम की है। उसने इस लीग का पहला संस्करण अपने नाम किया था। उसके बाद टीम एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।
इस संस्करण भी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उसने 2 मुकाबले जीते हैं और 6 में उसे हार मिली है।
ऐसे में आइए इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।
#1
विराट कोहली (829 रन)
सूची में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इस स्टार खिलाड़ी ने RR के खिलाफ अब तक 32 मुकाबले खेले हैं।
इसकी 31 पारियों में 33.04 की औसत और 121.29 की स्ट्राइक रेट से 829 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा है।
कोहली पहले संस्करण से ही RCB के लिए खेल रहे हैं।
#2
केएल राहुल (751 रन)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वह IPL 2014 में पहली बार इस लीग में खेलते हुए नजर आए थे।
उन्होंने अब तक 17 मुकाबले खेले हैं। इसकी 17 पारियों में 50.06 की उम्दा औसत और 131.75 की स्ट्राइक रेट से 751 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं। RR के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95* रन रहा है।
#3
शिखर धवन (679 रन)
सूची में तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं। DC, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेले इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने RR के खिलाफ 24 मुकाबले खेले थे।
इसकी 24 पारियों में 32.33 की औसत और 129.82 की स्ट्राइक रेट से 679 रन बनाने में सफल रहे थे।
उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 86* रन रहा था। धवन ने IPL में कुल
#4
एबी डिविलियर्स (652 रन)
इस सूची में चौथे स्थान पर RCB के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स हैं। वह 2008 से 2021 तक IPL का हिस्सा रहे थे।
उन्होंने RR के खिलाफ 22 मुकाबले खेले थे। इसकी 20 पारियों में 46.57 की औसत और 147.17 की स्ट्राइक रेट से 652 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 79* रन रहा था।
इस खिलाड़ी ने कुल 184 मैचों में 39.70 की औसत से 5,162 रन बनाए थे।