
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इस सीजन कई धाकड़ बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे।
ऐसे में रनों का पहाड़ बनना तय माना जा रहा है। साल 2008 से शुरू हुई दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में बल्लेबाजों ने खूब रन बरसाए हैं।
IPL 2024 में तो 287/3 का स्कोर बन गया था। आइए IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने लेने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
विराट कोहली (8,0004 रन)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
उन्होंने साल 2008 में अपना पहला मुकाबला खेला था। IPL में 252 मैच की 244 पारियों में इस स्टार खिलाड़ी ने 38.66 की औसत से 8,004 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 8 शतक और 55 अर्धशतक निकले हैं।
उनकी स्ट्राइक रेट 131.97 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा है।
#2
शिखर धवन (6,769 रन)
IPL और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
उन्होंने IPL में 222 मैच खेले थे और इसकी 221 पारियों में 35.25 की औसत से 6,769 रन बनाए थे।
धवन के बल्ले से IPL में 51 अर्धशतक और 2 शतक निकले हैं। गब्बर की स्ट्राइक रेट 127.14 की रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन रहा था। यह पूर्व स्टार खिलाड़ी IPL में 5 टीमों के लिए खेला।
#3
रोहित शर्मा (6,628 रन)
मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2008 में अपना पहला मुकाबला खेला था।
रोहित ने 257 मैच की 252 पारियों में 29.72 की औसत से 6,628 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 43 अर्धशतक और 2 शतक निकला है।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109* रन रहा है। वह 29 बार नाबाद भी रहे हैं।
#4
डेविड वार्नर (6,565 रन)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर सूची में चौथे स्थान पर हैं।
उन्होंने पहला IPL मुकाबला साल 2009 में खेला था। वार्नर ने 184 मैच खेले और इसकी 184 पारियों में 139.77 की स्ट्राइक रेट से 6,565 रन बनाए। उनकी औसत 40.52 की रही।
उनके बल्ले से 62 अर्धशतक और 4 शतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 126 रन रहा था।
#5
सुरेश रैना (5,528 रन)
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवे स्थान पर हैं। वह 2008 से 2021 तक IPL में खेलते हुए नजर आए थे।
उन्होंने 205 मैच की 200 पारियों में 32.51 की औसत से 5,528 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 136.73 की रही थी।
CSK के इस दिग्गज खिलाड़ी ने इस लीग में 1 शतक और 39 अर्धशतक लगाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन रहा था।