
IPL इतिहास में CSK के लिए सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
क्या है खबर?
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक रही है।
IPL के इतिहास में CSK के लिए सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची उन दुर्भाग्यशाली प्रदर्शनों को दर्शाती है, जब बल्लेबाजों का बल्ला चुप रहा।
इन खिलाड़ियों का संघर्ष और निराशाजनक प्रदर्शन टीम के लिए चुनौती बनकर उभरे हैं। ऐसे में आइए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले CSK के बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।
#1
सुरेश रैना (8 बार शून्य पर आउट)
इस सूची में पहले स्थान पर सुरेश रैना हैं। इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने CSK के लिए 176 मुकाबले खेले थे। इसकी 171 पारियों में वह 8 बार शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे थे।
उनके बल्ले से 32.32 की औसत और 136.88 की स्ट्राइक रेट से 4,687 रन निकले थे। उन्होंने CSK के लिए 1 शतक और 8 अर्धशतक जड़े थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100* रन रहा था।
इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी IPL मुकाबला 2021 में खेला था।
#2
रुतुराज गायकवाड़ (7 बार शून्य पर आउट)
रुतुराज गायकवाड़ ने IPL के इतिहास में CSK के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं, लेकिन वह 7 बार शून्य पर आउट भी हुए हैं। वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
इस खिलाड़ी ने CSK के लिए 71 मुकाबले खेले हैं और 70 पारियों में 2,502 रन बनाए हैं। उनकी औसत 40.35 और स्ट्राइक रेट 137.74 की रही है।
गायकवाड़ ने CSK के लिए 20 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108* रन रहा है।
#3
ये खिलाड़ी हुए 6-6 बार शून्य पर आउट
तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 खिलाड़ी (सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी) हैं। ये तीनों खिलाड़ी 6-6 बार CSK के लिए खेलते हुए खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं।
बद्रीनाथ ने 67 पारियों में 30.65 की औसत से 1,441 रन बनाए थे। जडेजा के बल्ले से 135 पारियों में 2,080 रन निकले हैं। धोनी ने 212 पारियों में 4,820 रन बनाए हैं।
धोनी और जडेजा अभी टीम का हिस्सा हैं। बद्रीनाथ संन्यास ले चुके हैं।
#4
चौथे स्थान पर हैं ये 2 खिलाड़ी
चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 खिलाड़ी (अंबाती रायडू और फाफ डु प्लेसिस) हैं। रायडू और डु प्लेसिस 5-5 बार CSK के लिए खेलते हुए शून्य पर आउट हुए थे।
ये दोनों खिलाड़ी अभी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।
रायडू ने 80 पारियों में 29.72 की औसत और 129.31 की स्ट्राइक रेट से 1,932 रन बनाए थे। डु प्लेसिस ने CSK के लिए 86 पारियों में 35.33 की औसत से 2,721 रन बनाए थे।