Page Loader
बाबर आजम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े
बाबर आजम ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@TheRealPCB)

बाबर आजम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े

Jan 12, 2024
06:02 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 162.86 की स्ट्राइक रेट से 35 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 31वां अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने 3 शतक भी लगाए हैं। बाबर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर (34 बार) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

आंकड़े

शीर्ष पर विराट कोहली

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने 38 बार यह कारनामा किया है। उन्होंने इस प्रारूप में अब तक 37 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा (33), चौथे पर मोहम्मद रिजवान (26) और 5वें पर डेविड वार्नर (25) हैं। रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 29 अर्धशतक और 4 शतक, रिजवान ने 25 अर्धशतक और 1 शतक, वार्नर ने 24 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बाबर का प्रदर्शन

बाबर ने 7 सितंबर, 2016 को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होनें अब तक खेले 105 मैच की 99 पारियों में 3,542 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 41.67 की और स्ट्राइक रेट 128.84 की रही है। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 122 रन है। इसके अलावा उन्होंने 269 टी-20 मुकाबलों में 9,519 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 78 अर्धशतक और 10 शतक भी लगाए हैं।