
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान ने विदेश में पूरे किए 1,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
पारी के दौरान चौथा रन बनाते ही उनके विदेशी धरती पर 1,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे हो गए।
हालांकि, वह इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और महज 7 रन बनाकर एडम मिल्ने का शिकार बन गए।
आइए रिजवान के टी-20 करियर के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
प्रदर्शन
विदेश और घर में कैसा रहा है रिजवान का प्रदर्शन?
रिजवान ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 40 मैच विदेशी धरती पर खेले हैं, जिसकी 32 पारी में उन्होंने 41 की औसत से 1,003 रन अपने नाम किए हैं। उन्होंने 7 अर्धशतक भी जड़े हैं।
उन्होंने घरेलू मैदानों पर 24 मैचों में 60.80 की औसत से 912 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।
उन्होंने तटस्थ स्थानों पर 23 मैचों में 48.10 की औसत और 9 अर्धशतकों की मदद से 914 रन बनाए हैं।
करियर
रिजवान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बनाए हैं 2,800 से अधिक रन
रिजवान के अब पाकिस्तान के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 87 मैच की 75 पारियों में 2,829 रन हो गए हैं।
इस दौरान उनकी औसत 47.94 की और स्ट्राइक रेट 127.66 की रही है। इस प्रारूप में वह 1 शतक और 25 अर्द्धशतक भी जड़ चुके हैं हैं।
कीवी टीम के खिलाफ अपना 15वां मुकाबला खेलते हुए रिजवान के 470 रन हो गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी औसत 34 से अधिक है और उन्होंने 4 अर्द्धशतक भी लगाए हैं।
जानकारी
रिजवान 7,000 टी-20 पूरे करने के करीब
टी-20 क्रिकेट प्रारूप में रिजवान 7,000 रन के करीब पहुंच गए हैं। उनके अब 43.83 के औसत के साथ 2 शतक और 59 अर्द्धशतक की मदद से 6,970 रन हो गए हैं। वह 7,000 रन पूरे करने वाले पाकिस्तान के चौथे खिलाड़ी बन सकते हैं।