NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर बने मोहम्मद रिजवान, अदभुत था 2021 में प्रदर्शन
    अगली खबर
    ICC टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर बने मोहम्मद रिजवान, अदभुत था 2021 में प्रदर्शन
    मोहम्मद रिजवान

    ICC टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर बने मोहम्मद रिजवान, अदभुत था 2021 में प्रदर्शन

    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 23, 2022
    02:32 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 2021 में अदभुत प्रदर्शन किया था और इसी के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें साल का बेस्ट टी-20 प्लेयर चुना है। रिजवान ने बीते सात टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1,300 से अधिक रन बनाए थे।

    इंग्लैंड की ओपनर बल्लेबाज टैमी बीअमाउंट को महिला वर्ग में साल का बेस्ट टी-20 खिलाड़ी चुना गया है।

    आइए जानते हैं कैसा रहा था दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन।

    रिजवान के आंकड़े

    2021 में रिजवान ने बनाए थे 1,326 रन

    रिजवान 2021 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।उन्होंने 29 टी-20 में 73.66 की औसत से 1,326 रन बनाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान 1,000 रन पूरे करके उपलब्धि हासिल की थी।

    रिजवान ने बीते साल 104* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ एक शतक और 12 अर्धशतक भी लगाए थे। उन्होंने 2021 में सबसे ज्यादा 42 छक्के भी लगाए थे।

    अन्य खिलाड़ी

    रिजवान को मिली थी इन खिलाड़ियों से चुनौती

    रिजवान ने श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और जोस बटलर को पछाड़ते हुए अवार्ड अपने नाम किया है। 2021 में हसरंगा ने 20 मैचों में 11.63 की औसत से कुल 36 विकेट लिए।

    मिचेल मार्श ने 27 टी-20 मैचों में 36.88 की औसत से 627 रन बनाए और 18.37 की औसत से आठ विकेट झटके थे। जोस बटलर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2021 में 14 मैचों में 65.44 की औसत से 589 रन अपने नाम किए थे।

    जानकारी

    ऐसी है पुरुषों की 'टी-20 टीम ऑफ द ईयर'

    जोस बटलर (विकेटकीपर), मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, डेविड मिलर, तबरेज शम्सी, जोश हेजलवुड, वनिन्दु हसरंगा, मुस्तफिजुर रहमान और शाहीन शाह अफरीदी।

    टैमी बीअमाउंट

    बीअमाउंट बनी महिला वर्ग में टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर

    इंग्लैंड की ओपनर टैमी बीअमाउंट ने पिछले साल नौ मैचों में 33.66 की औसत के साथ 303 रन बनाए थे। वह इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक और विश्व की तीसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं।

    बीअमाउंट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले मैच में 97 रनों की पारी खेली थी और उनकी बदौलत इंग्लैंड ने टी-20 में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाने में सफलता पाई थी।

    रिकॉर्ड

    बाबर-रिजवान ने की एक साल में 150 से अधिक रनों की चार साझेदारियां

    रिजवान और बाबर ने 2021 में 150 से अधिक रनों की चार साझेदारियां की। इस सलामी जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका (197), इंग्लैंड (150), भारत (152 *) और वेस्टइंडीज (158) के खिलाफ इस साल ये कारनामा किया।

    कुल मिलाकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों ने 1,473 रन (पांचवें-उच्चतम) साझेदारी में बनाए हैं। रिजवान और बाबर की जोड़ी के नाम छह शतकीय और चार अर्धशतकीय साझेदारी की हैं। उनके सभी छह शतकीय साझेदारी 2021 में आई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    ICC अवार्ड्स
    मोहम्मद रिजवान

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    PCB चेयरमैन रमीज राजा का बड़ा बयान, कहा- त्रिकोणीय सीरीज में भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान क्रिकेट समाचार
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इस साल मोहम्मद रिजवान ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, ऐसी हैं उनकी उपलब्धियां क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: रहीम का बड़ा बयान, कहा- आराम नहीं बल्कि टी-20 टीम से निकाला गया क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, पहला टी-20: 4 विकेट से जीता पाकिस्तान, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    टेस्ट में विराट कोहली की जगह ये खिलाड़ी बन सकते हैं अगले भारतीय कप्तान विराट कोहली
    अंडर-19 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका को 45 रनों से हराते हुए भारत ने की विजयी शुरुआत अंडर-19 विश्व कप
    पिछले तीन सालों से शतक नहीं लगा सके हैं चेतेश्वर पुजारा, जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं विराट कोहली विराट कोहली

    ICC अवार्ड्स

    ICC अवार्ड्स: बेन स्टोक्स बने 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर', रोहित शर्मा वनडे के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बेन स्टोक्स
    ICC ने घोषित की 2019 की बेस्ट वनडे इलेवन, कोहली को बनाया कप्तान विराट कोहली
    ICC ने घोषित की साल 2019 की टेस्ट टीम, लगातार तीसरे साल कोहली को बनाया कप्तान विराट कोहली
    इस कैमरामैन की वजह से विराट कोहली को मिला स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड विराट कोहली

    मोहम्मद रिजवान

    राहुल बनाम रिजवान: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन? क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    2021 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में विश्व के बेस्ट बल्लेबाज रहे हैं रिजवान, जानें आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले 36 घंटे तक ICU में भर्ती थे मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एक कैलेंडर ईयर में 2,000 टी-20 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने रिजवान, ऐसे रहे आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025