NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    MI की टीम जीत के पटरी पर लौटना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 06, 2025
    12:27 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 7 अप्रैल (सोमवार) को खेला जाएगा।

    हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI को अपने पिछले दोनों मैचों में हार मिली है। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली RCB ने 3 मैच खेले हैं और उसे 2 मैच में जीत मिली है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

    आइए मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी बातें जानते हैं।

    हेड-टू-हेड

    RCB के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी 

    RCB और MI के बीच 33 मुकाबले खेले गए हैं। MI को 19 मैच में जीत मिली है और RCB ने 14 मैच अपने नाम किए हैं। इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है।

    IPL 2024 में दोनों टीमें 1 मैच में आमने -सामने थी। उस मैच को MI ने 7 विकेट से जीता था।

    IPL 2023 में 2 मैच खेले गए थे। 1 मैच MI ने जीता था और 1 मैच में RCB को जीत मिली थी।

    संभावित एकादश

    RCB से इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका 

    RCB को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी। मैच में लियाम लिविंगस्टोन ने अर्धशतक लगाया था। ऐसे में उनसे एक और अच्छी पारी की उम्मीद होगी।

    विराट कोहली पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। वह भी बड़ी पारी खेलने का प्रयास करेंगे।

    संभावित टीम: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल।

    प्लेइंग इलेवन

    इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है MI 

    MI को पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 12 रन से हार मिली थी। मैच में रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से नहीं खेले थे।

    ऐसे में उन्हें अगर RCB के खिलाफ मौका मिलता है तो वह अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। सूर्यकुमार यादव से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

    संभावित टीम: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और अश्विनी कुमार।

    जानकारी

    ये हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर 

    RCB: सुयश शर्मा, रसिख डार सलाम, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी और नुवान तुषारा। MI: विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज और मुजीब उर रहमान।

    नजरें

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

    सूर्यकुमार ने पिछले 10 मैच में 164.91 की स्ट्राइक रेट से 376 रन बनाए हैं। तिलक के बल्ले से पिछले 9 मैच में 130.76 की स्ट्राइक रेट से 238 रन निकले हैं।

    कोहली के बल्ले से पिछले 10 मैच में 153.51 की स्ट्राइक रेट से 459 रन निकले हैं। पाटीदार ने पिछले 10 मैच में 459 रन बनाए हैं।

    हार्दिक ने पिछले 9 मैच में 15 विकेट झटके हैं। यश के नाम पिछले 10 मैच में 11 विकेट है।

    ड्रीम इलेवन

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: फिल सॉल्ट और रयान रिकेल्टन।

    बल्लेबाज: विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान) और रजत पाटीदार।

    ऑलराउंडर्स: लियाम लिविंगस्टोन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स और नमन धीर।

    गेंदबाज: जोश हेजलवुड और ट्रेंट बोल्ट।

    MI और RCB के बीच होने वाला यह मैच 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    मुंबई इंडियंस
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    भारतीय सांसदों को लेकर मॉस्को पहुंचा विमान ड्रोन हमले के कारण चक्कर लगाता रहा, सुरक्षित उतरा रूस समाचार
    शेयर बाजार में 900 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स, क्या है तेजी की वजह? शेयर बाजार समाचार
    IPL 2025 में धमाल मचाने के बाद घर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, ऐसे हुआ स्वागत वैभव सूर्यवंशी
    कौन हैं आकांक्षा शर्मा, जिन्होंने 'केसरी वीर' के जरिए बॉलीवुड में रखा कदम? बॉलीवुड समाचार

    IPL 2025

    IPL 2025: GT ने RCB को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: GT ने RCB को 8 विकेट से हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: जोस बटलर ने RCB के खिलाफ लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे'  जोस बटलर
    IPL 2025: LSG बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2025: GT बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: GT और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2025
    IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारियों पर एक नजर  IPL 2025

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL इतिहास में रनों के लिहाज से मिली सबसे बड़ी जीत पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत में अब नहीं होगी IPL की मुफ्त स्ट्रीमिंग, जियोहॉटस्टार ने पेश किया नया प्लान इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: BCCI मुख्यालय पर 20 मार्च को होगी सभी कप्तानों की बैठक, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: KKR और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL: RCB और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025
    IPL 2025: PBKS ने LSG को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: PBKS ने LSG को दी करारी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    IPL 2025: LSG बनाम PBKS मैच में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025