Page Loader
MI बनाम KKR: ईशान किशन ने जमाया IPL करियर का 13वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
ईशान किशन ने IPL करियर का 13वां अर्धशतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

MI बनाम KKR: ईशान किशन ने जमाया IPL करियर का 13वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 16, 2023
07:03 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 22वें मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार अर्धशतक जमाया है। यह उनके IPL करियर का 13वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 21 गेंद में पूरा किया। ईशान ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। आइए ईशान की पारी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

पारी

कैसी रही ईशान की पारी?

ईशान ने मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंद में 58 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 232.00 का रहा। उन्होंने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 29 गेंद में 65 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद MI के लिए कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव के साथ उन्होंने 16 गेंद में 22 रन जोड़ दिए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा।

करियर

ऐसा रहा है ईशान का IPL करियर 

24 साल के ईशान ने IPL में 2016 से लेकर अब तक 79 मैच खेले हैं। 74 पारियों में उन्होंने 29.78 की औसत और 133.44 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,995 रन बनाए हैं। लीग में उनके नाम 184 चौके और 89 छक्के दर्ज हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान का इस लीग में उच्चतम स्कोर 99 रन रहा है। उन्होंने IPL में 1,495 गेंदों का सामना किया है। ईशान ने अपना पहला IPL मैच पंजाब के खिलाफ खेला था।

KKR

कैसी रही कोलकाता की पारी? 

KKR के कप्तान नितीश राणा टॉस हार गए और उन्हें सूर्यकुमार ने पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने मैच में शानदार शतक लगाया। टीम के दूसरे टॉप स्कोरर आंद्रे रसेल रहे, जिन्होंने 11 गेंद में नाबाद 21 रन बनाए। इसके अलावा इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू ने 18 रन बनाए। MI के लिए शौकिन ने 2 विकेट लिए।