Page Loader
MI बनाम GT: विल जैक्स ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
विल जैक्स ने मुंबई इंडियंस के लिए खेली शानदार अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

MI बनाम GT: विल जैक्स ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

May 06, 2025
08:53 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के ऑलराउंडर विल जैक्स ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (53) खेली। यह उनके IPL करियर का दूसरा और GT के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 29 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत ही MI की टीम शुरुआती झटकों से उबकर बेहतर स्थिति में आ सकी, लेकिन उनके आउट होने के बाद फिर हालत बिगड़ गई।

बल्लेबाजी

कैसी रही जैक्स की पारी और साझेदारी?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी MI को 2 रन के कुल स्कोर पर ही रियाल रिकेल्टन (2) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद बल्लेबाजी पर आए जैक्स ने सूर्यकुमार यादव (35) के साथ टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 71 रन की अहम साझेदारी निभाई। जैक्स काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है जैक्स का IPL करियर?

जैक्स ने IPL 2024 में MI के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक लीग में 19 मैचों की 17 पारियों में 28.33 की औसत और 150.70 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 425 रन बना चुके हैं। इस 2 अर्धशतकों के अलावा एक शतक भी शामिल है। इसी तरह उन्होंने 10 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 25.43 की औसत और 8.09 की इकॉनमी से 7 विकेट भी चटकाए हैं।