NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / DC बनाम MI: डेविड वार्नर ने IPL करियर का 58वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    DC बनाम MI: डेविड वार्नर ने IPL करियर का 58वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    डेविड वार्नर ने IPL करियर का 58वां अर्धशतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    DC बनाम MI: डेविड वार्नर ने IPL करियर का 58वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 11, 2023
    09:49 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वार्नर ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।

    उन्होंने अपने IPL करियर का 58वां अर्धशतक लगाया है। वह इस सीजन कमाल की फॉर्म में हैं और 4 मैच में 3 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    पिछले मैच में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL करियर में 6,000 रन भी पूरे किए थे।

    रन

    ऐसी रही वार्नर की पारी 

    DC की खराब शुरुआत रही और पृथ्वी शॉ 10 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए। मुश्किल घड़ी में वार्नर ने बड़े शॉट नहीं लगाए और आराम से खेलते रहे।

    उन्होंने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वे 47 गेंद में 51 रन बनाने के बाद आउट हुए। उनका स्ट्राइक रेट 108.51 का रहा।

    उन्होंने मनीष पांडे के साथ 30 गेंद में 43 और अक्षर पटेल के साथ 35 गेंद में 67 रन की शानदार साझेदारी निभाई।

    करियर

    बेमिसाल रहा है वार्नर का IPL करियर 

    वार्नर का अब तक का IPL करियर शानदार रहा है। उन्होंने 166 मैचों की 166 पारियों में 42.29 की बेहद शानदार औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 6,090 रन अपने नाम किए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 58 अर्धशतक जड़े हैं।

    इस बीच 126 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अपने करियर में 215 छक्के और 605 चौके भी जमाए हैं। वह 22 बार नाबाद रहे हैं।

    टी-20

    ऐसा रहा है वार्नर का टी-20 करियर

    वार्नर ने टी-20 क्रिकेट में 345 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 37.79 की औसत से 11,337 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 140.65 का रहा है।

    उन्होंने इस दौरान 8 शतक और 95 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन रहा है। वह 44 बार नॉटआउट रहे हैं। उन्होंने 1,132 चौके और 411 छक्के लगाए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए उन्होंने 99 टी-20 मैच में 32.88 की औसत से 2,894 रन बनाए हैं।

    रिकॉर्ड

    मुंबई के खिलाफ वार्नर ने की इस रिकॉर्ड की बराबरी

    वार्नर का MI के खिलाफ IPL करियर में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने सुरेश रैना के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। DC के इस बल्लेबाज ने 7 बार MI के खिलाफ 50+ का स्कोर बनाया है।

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रैना ने भी MI के खिलाफ 7 बार 50+ का स्कोर बनाया था।

    सबसे ज्यादा MI के खिलाफ 50+ का स्कोर केएल राहुल ने बनाया है। उन्होंने 8 बार ये कारनामा किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    टी-20 क्रिकेट
    इंडियन प्रीमियर लीग
    डेविड वार्नर

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    IPL 2023

    IPL में जमकर गरज रहा है जोस बटलर का बल्ला, आंकड़े बता रहे उनकी उपलब्धि जोस बटलर
    CSK की मुश्किलें बढ़ीं, दीपक चाहर के बाद स्टोक्स भी आने वाले मैचों से होंगे बाहर  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम KKR: शुभमन गिल ने IPL में पूरे किए अपने 2,000 रन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL 2023: GT ने KKR को दिया 205 रन का लक्ष्य, सुदर्शन-शंकर का शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, राज अंगद बावा पूरे सीजन से हुए बाहर IPL 2023
    IPL 2023: प्रभसिमरन सिंह ने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: कौन है RR टीम के ध्रुव जुरेल, जिन्होंने PBKS के खिलाफ खेली आतिशी पारी?  IPL 2023

    इंडियन प्रीमियर लीग

    केएल राहुल के लिए टी-20 क्रिकेट में मुसीबत बनी हुई है उनकी स्ट्राइक रेट, जानिए आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: GT ने KKR के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  गुजरात टाइटंस
    GT बनाम KKR: साई सुदर्शन ने बनाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    GT बनाम KKR: विजय शंकर ने लगाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स    विजय शंकर

    डेविड वार्नर

    दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार पारी के अंतर से जीते लगातार दो बॉक्सिंग डे टेस्ट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    2023 विश्व कप खेलना चाहता हूं, मैनेजमेंट ने कहा तो छोड़ने के लिए तैयार- डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    साल 2022 में इन 5 बल्लेबाजों ने खत्म किया अपने शतकों का सूखा विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025