NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2020: DC को हराकर MI ने हासिल किया पहला स्थान, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स
    खेलकूद

    IPL 2020: DC को हराकर MI ने हासिल किया पहला स्थान, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स

    IPL 2020: DC को हराकर MI ने हासिल किया पहला स्थान, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स
    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 11, 2020, 11:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2020: DC को हराकर MI ने हासिल किया पहला स्थान, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पांच विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने शिखर धवन (69*) की बदौलत 162/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में क्विंटन डिकॉक (53) ने MI को जल्दी झटका लगने के बावजूद शानदार शुरुआत दिलाई और सूर्यकुमार यादव (53) ने उन्हें मैच जिताया। एक नजर मैच में बने रिकॉर्ड्स पर।

    संयुक्त रूप से सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने धवन

    इस सीजन लगातार अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाने वाले शिखर धवन ने आज शानदार पारी खेली। धवन ने 52 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेली जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था। यह IPL में उनका 38वां अर्धशतक था। सुरेश रैना (38), रोहित शर्मा (38*) और विराट कोहली (38*) के साथ वह IPL में संयुक्त रूप से सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।

    MI के खिलाफ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने धवन

    IPL में धवन ने MI के खिलाफ पांचवां अर्धशतक लगाया और इस टीम के खिलाफ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सुरेश रैना (7) और क्रिस गेल (6) ने MI के खिलाफ सबसे अधिक अर्धशतक लगाए हैं।

    सूर्यकुमार ने लगाया बेहतरीन अर्धशतक

    31 के स्कोर पर पहला झटका लगने के बाद मैदान में आए सूर्यकुमार यादव ने डि कॉक के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। यादव ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में इस सीजन का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। 32 गेंदों में 53 रन बनाते समय यादव ने छह चौके और एक छक्का लगाया। 2018 से यादव MI के लिए सबसे अधिक आठ 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    एक ही टीम के लिए 150 मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बने रोहित

    रोहित ने MI के लिए अपने 150 मैच पूरे कर लिए हैं और किसी एक ही टीम के लिए 150 मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। किरोन पोलार्ड (155) के बाद रोहित MI के लिए दूसरे सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

    इस तरह MI ने हासिल की जीत

    DC ने 162/4 का स्कोर खड़ा किया था। धवन (69*) के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 42 रनों की पारी खेली। MI के लिए क्रुणाल पंड्या ने सबसे अधिक दो विकेट हासिल किए। स्कोर का पीछा करने उतरी MI ने पांचवें ओवर में 31 के स्कोर पर रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया था। डिकॉक (53) और सूर्यकुमार (53) के अलावा ईशान किशन ने 15 गेंदों में 28 रन बनाए। DC के लिए कगीसो रबाडा ने दो विकेट लिए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    दिल्ली कैपिटल्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023 फाइनल: बारिश के चलते टॉस में देरी, जानिए मैच धुलने पर क्या होगा गुजरात टाइटंस
    GT बनाम CSK: मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉनवे को 3 बार किया है आउट, जानिए आंकड़े मोहम्मद शमी
    IPL 2023 के फाइनल से पहले अंबाती रायडू ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनके आंकड़े  अंबाती रायडू
    IPL फाइनल में शेन वॉटसन ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर, देखिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल: ICC ने भारत-ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम और स्टैंडबाय खिलाड़ियों पर लगाई मुहर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: रिकी पोंटिंग ने चुनी संयुक्त प्लेइंग इलेवन, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL 2023: फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने की शुभमन गिल की तारीफ, जानिए क्या कहा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT के 3 गेंदबाज अब तक चटका चुके हैं 79 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2018 के बाद से कुछ खास नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT ने रचा इतिहास, पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  IPL 2023
    WTC फाइनल से पहले भारत को एक और झटका, क्वालिफायर-2 में चोटिल हुए ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: कैसा रहा 5.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले DC के मुकेश कुमार का प्रदर्शन?  IPL 2023
    DC ने हार के साथ कहा IPL 2023 को अलविदा, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK ने 12वीं बार IPL के प्लेऑफ में बनाई जगह, जानिए अब तक कैसा रहा सफर चेन्नई सुपरकिंग्स
    DC बनाम CSK: डेविड वार्नर ने खेली 86 रन की पारी, लगाया अपना 61वां अर्धशतक  डेविड वार्नर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023