NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: कैसा रहा 8.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन? 
    अगली खबर
    IPL 2023: कैसा रहा 8.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन? 
    मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: कैसा रहा 8.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन? 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 24, 2023
    05:47 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई।

    पिछले कुछ सीजन से टीम अच्छा नहीं कर पा रही है। फ्रेंचाइजी ने इस सीजन कुछ महंगे खिलाड़ियों को भी जोड़ा था। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी उनमें से एक थे।

    उन्हें 8.25 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी ने खरीदा था। हालांकि, कुछ मैचों को छोड़ दें तो उनका बल्ला खामोश रहा।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    IPL 2023 में कैसा रहा है मयंक का प्रदर्शन?

    इस सीजन मयंक ने 10 IPL मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 27.00 की औसत से 270 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 128.57 की रही है।

    IPL 2023 में मयंक के बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला है। शुरुआती मुकाबलों में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था।

    उन्होंने इस सीजन 29 चौके और 6 छक्के लगाए। लीग के आखिरी मुकाबले में मयंक ने 83 रन की शानदार पारी खेली थी।

    प्राइस

    1 करोड़ रुपये था मयंक की बेस प्राइस 

    IPL 2023 की नीलामी में मयंक का बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये था। पिछले सीजन में मयंक पंजाब किंग्स(PBKS) के लिए खेले और टीम के कप्तान थे।

    टीम ने उन्हें इसके बाद रिलीज कर दिया था। 2022 में मयंक ने 13 मैच खेले और 16.33 की औसत से 196 रन बनाए थे।

    वह पिछले सीजन में सिर्फ 1 अर्धशतक लगा सके थे। इसके बावजूद SRH ने उन पर भरोसा जताया था, लेकिन उनका बल्ला इस बार भी खामोश ही रहा।

    करियर

    कैसा रहा है मयंक का IPL करियर? 

    मयंक ने अब तक 123 IPL मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 22.98 की औसत और 133.66 की स्ट्राइक रेट से 2,597 रन बनाए हैं।

    अपने IPL करियर में उन्होंने 13 अर्धशतक और 1 शतक जमाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन रहा है।

    उन्होंने 255 चौके और 97 छक्के भी लगाए हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 1,943 गेंदों का सामना किया है।

    मयंक ने अपना पहला मुकाबला कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ साल 2011 में खेला था।

    सनराइजर्स हैदराबाद

    इस सीजन कैसा रहा SRH का प्रदर्शन? 

    इस सीजन SRH ने 14 मैच खेले। 4 मुकाबलों में टीम को जीत और 10 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। वह 8 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर रही।

    टीम ने सीजन की शुरुआत हार से की और टीम को आखिरी मैच में भी हार का सामना करना पड़ा।

    कप्तान एडेन मार्करम बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी कुछ खास नहीं कर पाए। टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही फिसड्डी साबित हुई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मयंक अग्रवाल
    सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज कोरोना वायरस
    फिल्म 'भूल चूक माफ' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध  राजकुमार राव
    घर की दीवारों को आकर्षक बनाने के लिए ऐसे करें पेंट, लगेंगी बहुत सुंदर कला और पेंटिंग
    माइक्रोसॉफ्ट नोटपैड में आया नया AI फीचर, यूजर्स ऐसे कर पाएंगे उपयोग माइक्रोसॉफ्ट

    मयंक अग्रवाल

    ICC टेस्ट रैंकिंग: मयंक को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, पहली बार टॉप-10 में हुए शामिल विराट कोहली
    भारत बनाम वेस्टइंडीज: वनडे सीरीज़ में धवन की जगह टीम में आ सकते हैं मयंक अग्रवाल शिखर धवन
    वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ से भी बाहर हुए शिखर धवन, इस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस क्रिकेट समाचार
    अलविदा 2019: इस साल की पांच बेस्ट टेस्ट पारियां, जब बल्लेबाज़ों ने मचाया धमाल क्रिकेट समाचार

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: SRH बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH ने LSG को दिया 183 का लक्ष्य, क्लासेन ने खेली अच्छी पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023, पहला क्वालीफायर: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी CSK और GT, जानिए जरुरी बातें  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कैसा रहा 13.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के हैरी ब्रूक का प्रदर्शन?  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में CSK का प्लेऑफ में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023, GT बनाम CSK: पहले क्वालीफायर में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा मुकाबला इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: लीग इतिहास में पहली बार एक सीजन में लगे 11 शतक, जानिए रोचक आंकड़े  विराट कोहली
    IPL में शुभमन गिल का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL 2023: सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कर्रन का इस सीजन कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  सैम कर्रन
    IPL 2023: CSK बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025