LOADING...
मैरी कॉम के अवैध संबंधों पर पूर्व पति ने बताई बच्चों की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा
मैरी कॉम के अवैध संबंधों की खबरों से बेहद दुखी है उनके बच्चे

मैरी कॉम के अवैध संबंधों पर पूर्व पति ने बताई बच्चों की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

Jan 16, 2026
05:32 pm

क्या है खबर?

ओलंपिक पदक विजेता और 6 बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम के पूर्व पति करुंग ओंखोलेर (ऑनलर) ने अपनी पूर्व पत्नी पर अवैध संबंधों के आरोप लगाने के बाद बच्चों की प्रतिक्रिया भी बताई है। उन्होंने कहा कि अपनी मां के अवैध संबंधों की खबरों के बाद उनके बच्चे दुखी और बहुत निराश हैं। इस दंपति के चार बच्चे हैं, जिनमें 2007 में जन्मे जुड़वां बेटे, 2013 में जन्मा तीसरा बेटा और 2018 में गोद ली बेटी शामिल है।

आश्वासन

मैं हमेशा उनका पिता रहूंगा- ऑनलर

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए साक्षात्कार में ऑनलर ने कहा, "हाल में मैं अपने बड़े बच्चों से मिला। हमने कुछ समय साथ बिताया। वे अपनी मां के कथित अवैध संबंधों से बहुत दुखी और निराश थे। उनमें से एक ने कहा कि वह उस आदमी को पीटना चाहता है। मैंने उनसे कहा कि वे इस बात को भूल जाएं और खुशियों और यादों पर ध्यान दें। चाहे कुछ भी हो जाए, मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा। मैं हमेशा उनका पिता रहूंगा।"

सफाई

मैरी कॉम के आरोपों पर ऑनलर ने क्या दी प्रतिक्रिया?

ऑनलर ने मैरी कॉम द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें सहानुभूति का घटिया प्रयास बताया है। उन्होंने कहा, "20 साल की शादी में मैंने हरसंभव तरीके से उनका साथ दिया। अब वह मुझ पर पैसे हड़पने का आरोप लगा रही हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे साबित करें कि मैंने ऐसा कुछ किया है।" इस दंपति ने 2023 में निजी मुद्दों का हवाला देकर और निजता का अनुरोध करते हुए तलाक की घोषणा की थी।

Advertisement

आरोप

ऑनलर ने मैरी कॉम पर लगाए अवैध संबंध रखने के आरोप

ऑनलर ने मैरी कॉम के आरोपों का खंडन करते हुए उन पर ही अवैध संबंध रखने के आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि मैरी कॉम का 2013 में एक जूनियर बॉक्सर से अवैध संबंध थे। उनके पास सबूत के तौर पर उनके व्हाट्सएप मैसेज भी हैं। इसे लेकर परिवारों के बीच झगड़ा भी हुआ था, लेकिन बाद में सुलह हो गई थी। ऑनलर ने आरोप मैरी कॉम द्वारा उन पर वित्तिय धोखाधड़ी करने के आरोप लगाने के बाद लगाए हैं।

Advertisement

पृष्ठभूमि

ऑनलर की पृष्ठभूमि और परिवार की वर्तमान स्थिति

1982 में जन्मे ऑनलर दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़े वकील हैं। उन्होंने शिलांग के उत्पाद शुल्क एवं सीमा शुल्क विभाग के लिए फुटबॉल भी खेला है। दंपति के बच्चे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हैं, जबकि ऑनलर दिल्ली में किराए के मकान में रहते हैं और 16,000 रुपये प्रति माह किराया देते हैं। उनके पैतृक गांव मणिपुर में उनकी सिर्फ एक जमीन है, जिसे उनके पिता ने मैरी कॉम से शादी करने से पहले खरीदा था।

Advertisement