NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट क्रिकेट: मार्नस लाबुशेन का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    टेस्ट क्रिकेट: मार्नस लाबुशेन का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    मार्नस लाबुशेन के आंकड़े भारत के खिलाफ शानदार हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टेस्ट क्रिकेट: मार्नस लाबुशेन का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 14, 2024
    01:02 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के नाम से प्रसिद्ध इस ऐतिहासिक सीरीज में इस बार 5 मैच खेले जाएंगे।

    आखिरी बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर हराया था। एक बार फिर टीम ऐसा करना चाहेगी।

    ऑस्ट्रेलिया से मार्नस लाबुशेन के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। ऐसे में आइए उनके भारत के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    बल्ला

    भारत के खिलाफ शानदार रहा है लाबुशेन का प्रदर्शन 

    भारत के खिलाफ लाबुशेन ने पहला टेस्ट मैच साल 2019 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 10 मुकाबले खेले हैं। इसकी 19 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 45.58 की शानदार औसत के साथ 775 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108 रन रहा है।

    इंग्लैंड एकमात्र ऐसी टीम है जिसके खिलाफ लाबुशेन ने टेस्ट में 1 हजार से ज्यादा रन (1,016) बनाए हैं।

    घरेलू

    ऑस्ट्रेलिया में 9 शतक लगा चुके हैं लाबुशेन 

    ऑस्ट्रेलिया में लाबुशेन ने 27 टेस्ट खेले हैं। इसकी 47 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 62.45 की उम्दा औसत के साथ 2,623 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 9 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन रहा है।

    साल 2024 में यह खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया है। 5 मैच की 10 पारियों में उन्होंने सिर्फ 30 की औसत से 240 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रन रहा है।

    रन

    पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खूब चला था बल्ला 

    ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर जो आखिरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी साल 2020/21 खेली गई थी। उस सीरीज में लाबुशेन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

    उन्होंने 4 मैच की 8 पारियों में 53.25 की शानदार औसत के साथ 426 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108 रन रहा था।

    लाबुशेन के बाद स्टीव स्मिथ के बल्ले से 4 टेस्ट में 313 रन निकले थे।

    करियर

    कैसा रहा है लाबुशेन का टेस्ट करियर?

    लाबुशेन ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2018 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 50 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 90 पारियों में वह 7 बार नाबाद रहे हैं।

    लाबुशेन ने अपने टेस्ट करियर में 49.56 की शानदार औसत के साथ 4,114 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं।

    उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल
    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी भारतीय टीम, दुबई में खेलने की जताई इच्छा क्रिकेट समाचार
    केएल राहुल बनने जा रहे हैं पिता, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की पुष्टि केएल राहुल
    संजू सैमसन ने रचा इतिहास, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 2 शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने संजू सैमसन
    भारत ने पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, नहीं चुना कोई कप्तान पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, कोचिंग स्टाफ में हुए शामिल मैथ्यू वेड
    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: वनडे सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम बातें  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, वनडे सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर नजर  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को हराकर रचा इतिहास, 3-0 से जीती सीरीज  भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसका भारत, न्यूजीलैंड को हुआ फायदा भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: एजाज पटेल ने तीसरे टेस्ट में लिए कुल 11 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स एजाज पटेल
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया की टीम में चुने गए नाथन मैकस्वीनी कौन हैं? जानिए उनका सफर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    विराट कोहली बनाम स्टीव स्मिथ: टेस्ट में किस बल्लेबाज का रहा है बेहतर प्रदर्शन? जानिए आंकड़े विराट कोहली
    टेस्ट क्रिकेट: ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ऋषभ पंत
    टेस्ट क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025