Page Loader
अंबाती रायडू ने मेजर लीग क्रिकेट से वापस लिया नाम, टेक्सास सुपर किंग्स से जुड़े थे
रायडू ने IPL 2023 के बाद संन्यास लिया था (तस्वीर: ट्विटर/@TexasSuperKings)

अंबाती रायडू ने मेजर लीग क्रिकेट से वापस लिया नाम, टेक्सास सुपर किंग्स से जुड़े थे

Jul 08, 2023
02:43 pm

क्या है खबर?

अंबाती रायडू ने USA की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के पहले सीजन से नाम वापस ले लिया है। वह टेक्सास सुपर किंग्स से जुड़े थे। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट किया, "रायडू MLC के पहले सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। निजी कारणों के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।" इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद रायडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी।

नियम

रिटायर्ड खिलाड़ियों के लिए BCCI तैयार कर रही नीति

संन्यास के बाद रायडू MLC में टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले पहले भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने के लिए तैयार थे। टेक्सास सुपर किंग्स 13 जुलाई को टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी में MLC 2023 के उद्घाटन मैच में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) रिटायर्ड खिलाड़ियों की विदेशी टी20 लीग में भागीदारी पर नीति तैयार कर रहा है। ताकि अच्छे खिलाड़ी विदेशी लीगों से अच्छे ऑफर के कारण समय से पहले संन्यास न लें।

ट्विटर पोस्ट

फ्रेंचाइजी ने किया ट्वीट