IPL 2027 से पहले CSK का बड़ा ऐलान, महेंद्र सिंह धोनी बने टीम मेंटर
लेखन
भारत शर्मा
Nov 17, 2026
03:03 pm
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने मंगलवार को ऐतिहासिक घोषणा की है। टीम के दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब अपनी भूमिका बदल ली है। IPL 2027 की रिटेंशन समय-सीमा के दिन CSK प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर उनको टीम मेंटर बनाए जाने का ऐलान किया है। इस घोषणा के साथ ही धोनी के एक खिलाड़ी के रूप में स्वर्णिम युग का समापन हो गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें CSK की पोस्ट
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever 💛
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS… pic.twitter.com/TA5Qfrq4dI