NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो 
    अगली खबर
    महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो 
    महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली सालों से साथ खेल रहे हैं (तस्वीर: फाइल एक्स/@BCCI)

    महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 01, 2024
    12:04 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के साथ रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है। दोनों साल 2008 से भारतीय टीम के लिए खेले हैं। धोनी ने साल 2019 में संन्यास ले लिया था।

    अब ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए नजर आते हैं। कोहली ने भी कई मौकों पर धोनी की खूलकर तारीफ की है।

    आइए जानते हैं अब धोनी ने दोनों के बीच खास रिश्ते को लेकर क्या कहा है?

    बयान

    धोनी ने क्या कहा?

    एक कार्यक्रम में धोनी ने कहा, "हम 2008 से साथ खेले हैं। हम दोनों के बीच उम्र का काफी फासला है। ऐसे में मुझे नहीं पता कि मैं खुद को बड़ा भाई या सहकर्मी जो भी नाम दूं या कहूं, हमने लंबे समय तक भारत के लिए खेला। जब विश्व क्रिकेट की बात आएगी तो वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है।"

    साल 2014 में धोनी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद कोहली कप्तान बने थे।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें वीडियो

    Dhoni and ViratKohli relationship ❤️
    - The Mahirat duo! 💥
    Dhoni #ViratKohli
    #ThalaDharisanam #IPLonJioCinema TATAIPL#Rohitsharma #Msd pic.twitter.com/Ov0iVvyYh2

    — SubashMV (@SubashMV5) August 31, 2024

    साथ

    मुश्किल समय में दोनों ने दिया एक दूसरे का साथ 

    मुश्किल समय में धोनी और कोहली दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया है। इंग्लैंड में 2014 की टेस्ट सीरीज के दौरान कोहली सवालों के घेरे में थे, जब उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में सिर्फ 13.40 की औसत से रन बनाए थे।

    हालांकि, कोहली को अपने सबसे खराब समय में तत्कालीन कप्तान धोनी का समर्थन मिला था।

    सालों बाद, कोहली ने 2019 वनडे विश्व कप के दौरान धोनी का समर्थन किया था,जब धोनी की बल्लेबाजी फॉर्म पर सवाल उठाए गए थे।

    प्रदर्शन

    धोनी की कप्तानी में कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन? 

    धोनी की कप्तानी में कोहली ने 30 टेस्ट की 53 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 1,960 रन बनाए थे। उनकी औसत 40 की थी और उनके बल्ले से 6 शतक निकले थे।

    वनडे क्रिकेट में 138 मैच की 133 पारियों में 21 बार नाबाद रहते हुए 5,703 रन उन्होंने बनाए थे। उनकी औसत 50.91 की थी। इस दौरान उन्होंने 19 शतक जड़े थे।

    टी-20 में कोहली ने 42 मैचों में 57.75 की औसत से 1,617 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    महेंद्र सिंह धोनी

    रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा के पास धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, अफगानिस्तान को 3-0 से हराना होगा रोहित शर्मा
    महेंद्र सिंह धोनी ने मनायाअपने प्रशंसक का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इंडियन प्रीमियर लीग
    महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ मानहानि का क्या मामला है? क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली

    5 टी-20 विश्व कप हारने के बाद विराट कोहली ने जीती ट्रॉफी, जानिए उनका प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप जीत के जश्न में भारतीय खिलाड़ी, रोहित और कोहली ने कही ये बातें टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप जीतकर विराट कोहली बचपन के कोच से मिले, सामने आई तस्वीरें  भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली ने 2 दिन में की 20,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा, जानिए कैसे भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    दलीप ट्रॉफी 2024-25: रविंद्र जडेजा को टीम से किया गया रिलीज, मोहम्मद सिराज भी हुए बाहर दलीप ट्रॉफी
    टी-20 विश्व कप के इतिहास में कैसा रहा है भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    PCB ने घरेलू चैंपियंस कप के लिए AI से किया 80 प्रतिशत खिलाड़ियों का चयन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    महिला टी-20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह महिला टी-20 विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025