महेंद्र सिंह धोनी ने लिया IPL से संन्यास, अब संभालेंगे CSK के टीम मेंटर की भूमिका
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने मंगलवार को ऐतिहासिक घोषणा की है। टीम के दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। अब वह टीम मेंटर की भूमिका निभाएंगे। IPL 2027 की रिटेंशन समय-सीमा के दिन CSK प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर उनको टीम मेंटर बनाए जाने का ऐलान किया है। इसके साथ खिलाड़ी के रूप में धोनी के स्वर्णिम युग का समापन हो गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें CSK की पोस्ट
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever 💛
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS… pic.twitter.com/TA5Qfrq4dI
बयान
CSK ने क्या जारी किया बयान?
CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने धोनी को एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाला खिलाड़ी बताया।
उन्होंने कहा, "हम सौभाग्यशाली हैं कि धोनी शुरुआत से ही CSK के साथ रहे और उन्होंने इस टीम की नींव रखी। बतौर मेंटर उनका अनुभव और विशेषज्ञता हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी। टीम में उनका मार्गदर्शन CSK की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करेगा।"
धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 IPL और 2 चैंपियंस लीग टी-20 खिताब जीते हैं।
घर
धोनी ने चेन्नई को अपना घर बनाया- प्रबंध निदेशक
CSK के प्रबंध निदेशक केएस विश्वनाथन ने कहा, "धोनी की उपलब्धियां हर क्रिकेट प्रशंसक की यादों में दर्ज हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने खुद को चेन्नई का हिस्सा बनाया। शहर ने भी उन्हें अपने परिवार का सदस्य माना।"
फ्रेंचाइजी के मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा, "धोनी के बिना CSK नहीं है। 2 दशकों से हम एक-दूसरे के साथ आगे बढ़े हैं। हमारी सफलता के पीछे एक-दूसरे के इरादों पर भरोसा सबसे बड़ी वजह रहा है।"
नीलामी
श्रीनिवासन ने पहली नीलामी को याद कर दिया अहम बयान
श्रीनिवासन ने 2008 की पहली नीलामी को याद करते हुए कहा, "2008 में मैंने जोर दिया था कि धोनी को CSK का हिस्सा होना चाहिए और यह मेरे द्वारा लिया गया अब तक का सबसे बेहतरीन फैसला साबित हुआ। सिर्फ इसलिए नहीं कि उन्होंने फ्रेंचाइजी को क्या-क्या उपलब्धियां दिलाईं, बल्कि इसलिए कि वे किस तरह के इंसान हैं। हम एक-दूसरे की नीयत पर सवाल नहीं उठाते।"
उन्होंने कहा, "धोनी हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे। यह हमेशा उनका घर रहेगा।"
करियर
शानदार रहा है धोनी का IPL करियर
धोनी ने 2008 से ही अपने अपने IPL करियर का आगाज किया था।
वह IPL करियर में अब तक 278 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 242 पारियों में 38.30 की औसत और 137.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,439 रन बनाने में सफल रहे हैं।
इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84 रन का है।
वह फिलहाल इसी लीग में 7वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने करियर में 375 चौके और 264 छक्के लगाए हैं।