लुंगी एनगिडी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 के 51वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रोटियाज टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के रयान बर्ल (5) को आउट कर ये उपलब्धि हासिल की। इस खिलाड़ी ने स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी को पीछे छोड़ा है। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
दक्षिण अफ्रीका के लिए इन गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
एनगिडी ने 63 मुकाबले खेले हैं और इसकी 63 पारियों में 20.32 की औसत और 8.58 की इकॉनमी रेट से 90 विकेट लिए हैं। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/39 का रहा है। शम्सी ने 70 पारियों में 20.89 की औसत से 89 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.39 की रही है। कगिसो रबाडा 82 विकेट के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
गेंदबाजी
ऐसी रही एनगिडी की गेंदबाजी
एनगिडी ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 29 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। उनकी इकॉनमी रेट 7.20 की रही। इस तेज गेंदबाज ने साल 2022 के विश्व कप में अपना पहला मुकाबला खेला था। अब तक उन्होंने 10 मैच की 10 पारियों में 14.73 की औसत से 19 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं और उनकी इकॉनमी रेट 7.60 की रही है।