Page Loader
LSG बनाम MI: ईशान किशन ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
ईशान किशन ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

LSG बनाम MI: ईशान किशन ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

May 16, 2023
11:53 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारी (59) खेली है। यह उनके IPL करियर का 15वां और मौजूदा सीजन का तीसरा अर्धशतक रहा। उनके अर्धशतक के बावजूद MI को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में LSG ने 5 रन से जीत दर्ज की है। आइए किशन की पारी और उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही किशन की पारी 

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए किशन ने अच्छी बल्लेबाजी की और मौजूदा सीजन का तीसरा अर्धशतक 34 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने 39 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे किशन, युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का शिकार बने थे। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर 90 रन की साझेदारी की थी।

IPL करियर 

किशन का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन और IPL करियर 

किशन ने इस सीजन में अब तक 13 मैचों में 32.69 की औसत और 144.55 की स्ट्राइक रेट से 425 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 75 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक लगा लिए हैं। वह IPL 2023 में MI की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। अपने IPL करियर में उन्होंने 29.81 की औसत और 134.45 की स्ट्राइक रेट से 2,295 रन बना लिए हैं।

लेखा-जोखा 

रोचक मुकाबले में जीती LSG 

LSG ने पहले खेलते हुए 35 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। मुश्किल घड़ी में मार्कस स्टोइनिस (89*) और क्रुणाल पांड्या (49) ने 82 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 177/3 के स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में किशन ने शानदार अर्धशतक लगाया। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 37 रन की पारी खेली लेकिन MI लक्ष्य से दूर रह गई। MI की टीम पूरे ओवर खेलकर 172/5 का स्कोर ही बना सकी।