Page Loader
LSG बनाम CSK: आयुष बडोनी ने बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर, जानिए आंकड़े 
आयुष बडोनी ने बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

LSG बनाम CSK: आयुष बडोनी ने बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर, जानिए आंकड़े 

May 03, 2023
07:49 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार अर्धशतक (59*) लगाया है। अपने IPL करियर का दूसरा अर्धशतक लगाने वाले बडोनी ने आज अपना सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। इकाना स्टेडियम में खेला गया यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। आइए उनकी पारी और IPL के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही बडोनी की पारी 

LSG ने जब 44 के स्कोर पर अपना पांचवा विकेट खो दिया था, तब बडोनी बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने निकोलस पूरन (20) के साथ मिलकर 48 गेंद में 59 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। उन्होंने 30 गेंद में अपने IPL करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे बडोनी ने 2 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 33 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए।

IPL 

कैसा रहा है बडोनी का IPL करियर?

बडोनी ने मौजूदा सीजन में अपना पहला अर्धशतक बनाया है और यह उनके इस लीग का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। उन्होंने मौजूदा सीजन में 10 मैचों में 143.61 की स्ट्राइक रेट से 191 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में अब तक 23 मैच खेले हैं, जिसमें 23.47 की औसत और 133.84 की स्ट्राइक रेट से 352 रन बनाए हैं। वह अपना सिर्फ दूसरा सीजन खेल रहे हैं।

लेखा-जोखा 

ऐसी रही LSG की बल्लेबाजी 

बडोनी के अलावा LSG के अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया और निरंतर अपने विकेट खोए। इकाना स्टेडियम में जब LSG ने 19.2 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए थे, तब बारिश के बाद मैच रद्द कर दिया गया। MI की ओर से मोईन अली ने अपने 4 ओवरों में 13 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उनके अलावा महेश तीक्षणा और महीशा पथिराना ने भी 2-2 विकेट लिए हैं।