लॉर्ड्स टेस्ट: नाथन स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल (कुल 6 विकेट) लिया। ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा 5 विकेट हॉल रहा। इंग्लैंड के खिलाफ उनका पहला 5 विकेट हॉल साबित हुआ। उनकी शानदार गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड की दूसरी पारी सिर्फ 226 रन पर समाप्त हो गई। ऐसे में आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
ऐसी रही स्मिथ की गेंदबाजी
स्मिथ ने 17 ओवर गेंदबाजी की और 4 मेडन के साथ 70 रन देकर 6 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 4.10 की रही। इस खिलाड़ी ने एमिलियो गे (57), जो रूट (8), जेमी स्मिथ (39), बेन स्टोक्स (0), जोश टंग (5) और ओली रॉबिन्सन (29) को अपना शिकार बनाया। पहली पारी में इस खिलाड़ी ने 10.4 ओवर में एक मेडन के साथ 38 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इंग्लैंड दूसरी पारी में 253 रन की बढ़त हासिल कर पाई।
इंग्लैंड
इंग्लैंड के खिलाफ कमाल के हैं स्मिथ के आंकड़े
इंग्लैंड के खिलाफ स्मिथ ने अपना पहला टेस्ट मैच 2024 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 3 मुकाबले खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 27.93 की औसत से 16 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/70 का रहा है। इंग्लैंड के अलावा इस खिलाड़ी ने आयरलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ एक-एक टेस्ट मैच खेले हैं।
करियर
स्मिथ के टेस्ट करियर पर एक नजर
स्मिथ ने अपना पहला टेस्ट मैच 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने 6 मुकाबले खेले हैं और इसकी 10 पारियों में 22.18 की शानदार औसत के साथ 27 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन इसी मैच में आया है। बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 8 पारियों में 22.42 की औसत के साथ 157 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 42 रन रहा है।
पारी
ऐसी रही इंग्लैंड की दूसरी पारी
इंग्लैंड की दूसरी पारी केवल 226 रन पर समाप्त हो गई। गे (57) को छोड़कर उनका कोई अन्य बल्लेबाज अर्धशतक तक लगा नहीं पाया। जेमी ने 52 गेंदों का सामना कर 39 रन बनाए। उनके अलावा रॉबिन्सन के बल्ले से 30 गेंदों में 29 रन निकले। न्यूजीलैडं के लिए स्मिथ के अलााव विलियम ओ रुर्के ने 2 विकेट लिए। मैट हेनरी और काइल जैमीसन ने 1-1 सफलता हासिल की। इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 140 रन पर समाप्त हुई थी।