LOADING...
लॉर्ड्स टेस्ट: काइल जैमीसन ने चटकाए 5 विकेट, इंग्लैंड की पारी 140 पर सिमटी
जैमीसन ने चटकाए 5 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

लॉर्ड्स टेस्ट: काइल जैमीसन ने चटकाए 5 विकेट, इंग्लैंड की पारी 140 पर सिमटी

Jun 04, 2026
09:56 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का कुल छठा और इंग्लैंड के खिलाफ पहला 5 विकेट हॉल साबित हुआ। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में 140 रन पर सिमट गई। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी 

जोरदार रही काइल जैमीसन की गेंदबाजी 

जैमीसन ने अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे एमिलियो गे (8) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। उन्होंने इंग्लैंड के मध्यक्रम में जैमी स्मिथ (1), बेन स्टोक्स (12) और गस एटकिंसन (4) को पवेलियन की राह दिखाई। इस कीवी आलराउंडर ने ओली रॉबिन्सन (1) का विकेट लेते हुए अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया। उन्होंने 14 ओवर में 62 रन देते हुए ये सफलताएं हासिल की।

करियर 

ऐसा है जैमीसन का टेस्ट करियर 

जैमीसन को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद 2020 में टेस्ट खेलने का मौका मिला। उन्होंने भारत के खिलाफ 2020 वेलिंगटन टेस्ट में अपना टेस्ट पदार्पण किया था। अब तक उन्होंने 20 टेस्ट मैचों की 37 पारियों में लगभग 19 की उम्दा औसत से 85 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 4 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में 24.28 की औसत से 14 विकेट हासिल किए हैं।

Advertisement

इंग्लैंड 

इंग्लैंड से ब्रूक ने लगाया अर्धशतक 

जब 13वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 33/3 था, तब ब्रूक मैदान पर आए। जल्द ही इंग्लैंड का स्कोर 55/5 हो गया था। ऐसे में संकट की घड़ी में ब्रूक ने अपने टेस्ट करियर का 16वां अर्धशतक लगाया। खास बात यह है कि अपनी पारी के दौरान ब्रूक को 2 बार जीवनदान मिले। डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने इस इंग्लिश बल्लेबाज के कैच छोड़े। वह 71 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement