LOADING...
लॉर्ड्स टेस्ट: स्मृति मंधाना के अर्धशतक की बदौलत भारत की मजबूत बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन 
मंधाना ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

लॉर्ड्स टेस्ट: स्मृति मंधाना के अर्धशतक की बदौलत भारत की मजबूत बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन 

Jul 11, 2026
11:20 pm

क्या है खबर?

लॉर्ड्स में जारी इकलौते टेस्ट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी पकड़ मजबूत की है। भारत की पहली पारी में 285 रन के जवाब में इंग्लिश टीम 170 रन पर सिमट गई। बढ़त हासिल करने वाली मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 154/1 का स्कोर बनाया है। फिलहाल क्रीज पर स्मृति मंधाना (69) और यास्तिका भाटिया (39) बनी हुई हैं। भारत की कुल बढ़त 269 की रन की हो गई है।

इंग्लैंड 

इंग्लैंड की पहली पारी सस्ते में सिमटी 

कल के स्कोर 21/1 से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड 32 रन के स्कोर पर ही 2 झटके लगे। मैया बाउचियर (23) और हीथर नाइट (3) जल्दी आउट हुई। क्रांति गौड़ की उम्दा गेंदबाजी के बीच नैट साइवर-ब्रंट (44) और एमी जोंस (52) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को बढ़त नहीं दिला सकी। इंग्लैंड से ऐलिस कैप्सी (9) और मैडी विलिअर्स (10) भी बड़ी पारी नहीं खेल सकी। भारत से क्रांति ने 5 विकेट लिए।

अर्धशतक 

एमी जोंस ने भारत के खिलाफ जड़ा पहला टेस्ट अर्धशतक

इंग्लैंड टीम को जब 47 रन पर 4 झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आई जोंस ने एक छोर संभाला और स्कोर को आगे बढ़ाया। उन्होंने कप्तान नैट साइवर-ब्रंट के साथ 5वें विकेट के लिए 120 गेंदों में 84 रन की साझेदारी निभाते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला। वह अपनी पारी में 62 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुईं। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक रहा।

Advertisement

गेंदबाजी 

शानदार रही क्रांति की गेंदबाजी 

क्रांति ने 9 रन कुल स्कोर पर टैमी ब्यूमोंट (2) के रूप में पहला झटका देते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैया बाउचियर (23), ऐलिस कैप्सी (9), कप्तान नैट-साइवर ब्रंट (44) और लौरा बेल (3) को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने 17 ओवर में 7 मेडन के साथ 37 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

Advertisement

रिकॉर्ड 

क्रांति ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

लॉर्ड्स में यह पहला महिला टेस्ट मैच है। ऐसे में गौड़ अब इस प्रतिष्ठित मैदान पर 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की पहली गेंदबाज बन गई हैं। गौड़ टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली भारत की सबसे युवा महिला तेज गेंदबाज बनी हैं। उन्होंने 22 साल 334 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। उन्होंने झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ 22 साल और 362 दिन की उम्र में यह कमाल किया था।

भारत 

भारत ने गंवाया शफाली वर्मा का विकेट 

भारत को दूसरी पारी में शफाली वर्मा और मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। आक्रामक बल्लेबाज शफाली 88 रन के टीम स्कोर पर पहले विकेट के रूप पवेलियन लौटी। उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए। इसके बाद मंधाना ने एक छोर से डटकर बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें दूसरे छोर से यास्तिका का अच्छा साथ मिला। विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका 73 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद है।

Advertisement