एकमात्र महिला टेस्ट: एमी जोंस ने भारत के खिलाफ जड़ा पहला टेस्ट अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोंस ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर जारी एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (52) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा और भारत के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा। उनकी पारी की बदौलत इंग्लिश टीम शुरुआत झटकों से उबरने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही जोंस की पारी और साझेदारी?
भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 285/10 के जवाब में इंग्लैंड टीम को 47 रन पर 4 झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आई जोंस ने एक छोर संभाला और स्कोर को आगे बढ़ाया। उन्होंने कप्तान नैट साइवर-ब्रंट के साथ 5वें विकेट के लिए 120 गेंदों में 84 रन की साझेदारी निभाते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला। वह अपनी पारी में 62 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुईं।
करियर
कैसा रहा है जोंस का टेस्ट करियर?
जोंस ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह अब तक 9 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं, जिसकी 14 पारियों में 17.17 की औसत और 52.86 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाने में सफल रही हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 64 रन का रहा है। वह इस प्रारूप में अब तक 38 चौके जड़ने में सफल रही हैं। उन्होंने विकेट के पीछे 21 शिकार किए हैं।