NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: शुभमन गिल बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड
    अगली खबर
    IPL 2023: शुभमन गिल बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड
    शुभमन गिल ने इस सीजन में बनाए सर्वाधिक रन (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: शुभमन गिल बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड

    लेखन अंकित पसबोला
    May 30, 2023
    02:52 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर 5वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया है। वहीं GT अपने दूसरे खिताब से चूक गई।

    इस सीजन में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। दूसरी तरफ गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और राशिद ने कमाल किया।

    इस बीच इस सीजन के सभी पुरस्कार विजेताओं पर एक नजर डालते हैं।

    ऑरेंज कैप 

    'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' बने शुभमन गिल 

    IPL 2023 में गिल ने अविश्वनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 मैचों में 59.33 की औसत से सर्वाधिक 890 रन बनाए।

    वह IPL के एक सीजन में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। एक सीजन में उनसे ज्यादा रन सिर्फ विराट कोहली (973, IPL 2016) ने बनाए हैं।

    उन्होंने क्वालीफायर-2 में MI के खिलाफ जब GT को जीत की जरूरत थी, तब गिल ने जबरदस्त शतक लगाया। उन्होंने इस सीजन में सर्वाधिक 3 शतक अपने नाम किए।

    जानकारी

    ऑरेंज कैप जीतने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने गिल 

    गिल अब ऑरेंज कैप जीतने वाले सिर्फ छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वह अब सचिन तेंदुलकर (2010), रॉबिन उथप्पा (2014), विराट कोहली (2016), केएल राहुल (2020) और रुतुराज गायकवाड़ (2021) की सूची में शामिल हो गए हैं।

    पर्पल कैप 

    मोहम्मद शमी ने हासिल की पर्पल कैप 

    GT को इस बार फाइनल तक पहुंचाने में मोहम्मद शमी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 17 मैचों में 18.64 की औसत और 8.03 की इकॉनमी रेट से सर्वाधिक 28 विकेट लिए। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा।

    वह GT की ओर से पर्पल कैप हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

    अनुभवी शमी ने नई गेंद से विकेट लेने के अलावा डेथ ओवर्स में भी अच्छी गेंदबाजी की।

    जानकारी

    पर्पल कैप जीतने वाले 7वें भारतीय बने शमी 

    शमी अब पर्पल जीतने वाले सिर्फ सातवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वह अब आरपी सिंह (2009), प्रज्ञान ओझा (2010), मोहित शर्मा (2014), भुवनेश्वर कुमार (2016 और 2017), हर्षल पटेल (2021) और युजवेंद्र चहल (2022) की सूची में शामिल हो गए हैं।

    इमर्जिंग प्लेयर 

    यशस्वी जायसवाल बने 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' 

    यशस्वी जायसवाल को 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' चुना गया।

    जायसवाल के लिए IPL 2023 शानदार बीता था। उन्होंने इस सीजन में 14 मैचों में 48.07 की औसत और 163.61 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे।

    इस बीच उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए थे।

    RR के इस युवा बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 124 रनों की पारी खेलते हुए अपने IPL करियर का सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया था।

    कॉनवे 

    फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने कॉनवे 

    GT के खिलाफ फाइनल मुकाबले में डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 47 रनों की पारी खेली।

    उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़कर CSK को अच्छी शुरुआत दिलाई।

    उन्हें इस पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

    यह सीजन कॉनवे के लिए शानदार रहा। उन्होंने IPL 2023 में 16 मैचों में 672 रन बनाए।

    अन्य पुरस्कार 

    अन्य पुरस्कारों पर एक नजर 

    प्लेयर ऑफ द फाइनल: डेवोन कॉनवे

    सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: ग्लेन मैक्सवेल (स्ट्राइक रेट: 183.48)

    मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: शुभमन गिल

    सीजन में सबसे ज्यादा चौके: शुभमन गिल (85)

    सीजन का सबसे लंबा छक्का: फाफ डु प्लेसिस (रवि बिश्नोई की गेंद पर 115 मीटर दूर)

    कैच ऑफ द सीजन: राशिद खान

    फेयरप्ले अवार्ड: दिल्ली कैपिटल्स

    सर्वश्रेष्ठ मैदान: ईडन गार्डन (कोलकाता) और वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    शुभमन गिल
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट
    प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशनों का शुभारंभ; ये क्यों खास, आम स्टेशनों से कितने अलग? नरेंद्र मोदी
    दुनिया के 5 सबसे महंगे अंतरिक्ष टेलीस्कोप कौन से हैं?  सौरमंडल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    GT बनाम CSK: गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर मैच में अर्धशतक लगाते हैं रुतुराज, देखिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: हार्दिक पांड्या ने 2015 से नहीं हारा है कोई भी फाइनल, जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 फाइनल: दिल कहता CSK जीते और दिमाग में है GT- शेन वॉटसन चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: GT के 3 गेंदबाज अब तक चटका चुके हैं 79 विकेट, जानिए उनके आंकड़े मोहम्मद शमी

    IPL 2023

    IPL 2023 फाइनल: पांचवें खिताब के लिए GT से भिड़ेगी CSK, जानिए प्रीव्यू और जरूरी बातें गुजरात टाइटंस
    IPL 2023 फाइनल: हार्दिक पांड्या का खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    IPL प्लेऑफ के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों के बारे में जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कैसा रहा 17.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले MI के कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन?  मुंबई इंडियंस

    शुभमन गिल

    GT बनाम KKR: शुभमन गिल ने IPL में पूरे किए अपने 2,000 रन, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने KKR को दिया 205 रन का लक्ष्य, सुदर्शन-शंकर का शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्कों की बदौलत KKR ने रोका GT का विजयी रथ  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम GT: शुभमन गिल ने जमाया IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  पंजाब किंग्स

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल: रुतुराज गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायसवाल होंगे स्टैंडबाई ओपनर- रिपोर्ट  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL 2023: फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने की शुभमन गिल की तारीफ, जानिए क्या कहा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 के फाइनल से पहले अंबाती रायडू ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनके आंकड़े  अंबाती रायडू
    WTC फाइनल: रिकी पोंटिंग ने चुनी संयुक्त प्लेइंग इलेवन, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025