Page Loader
लियोनल मेसी की FIFA विश्व कप वाली पोस्ट बनी इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक लाइक वाली पोस्ट
लियोनल मेसी के इंस्टाग्राम पोस्ट ने रचा इतिहास (फोटो: इंस्टाग्राम/@leomessi)

लियोनल मेसी की FIFA विश्व कप वाली पोस्ट बनी इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक लाइक वाली पोस्ट

Dec 20, 2022
07:01 pm

क्या है खबर?

2022 का FIFA विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्होंने विश्व कप की जीत का जश्न मनाते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरों वाली एक पोस्ट शेयर की थी। उनकी यह पोस्ट इंस्टाग्राम के इतिहास में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली पोस्ट बन गई है। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक छह करोड़ से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

उपलब्धि

इंस्टाग्राम पोस्ट पर लाइक्स के मामले में मेसी ने सभी को पछाड़ा

मेसी का यह पोस्ट किसी सेलिब्रिटी का अब तक का सबसे ज्यादा लाइक किया गया पोस्ट बन गया है। इसने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के उस पोस्ट को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें रोनाल्डो और मेसी चेस खेलते दिखे थे। इस पोस्ट को चार करोड़ से अधिक लाइक मिले थे। वहीं इससे पहले एक अंडे की तस्वीर वाली पोस्ट इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक लाइक की जाने वाली पोस्ट थी। इस पोस्ट को 5.64 करोड़ से अधिक लाइक मिले थे।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए मेसी का इंस्टाग्राम पोस्ट