NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / कुसल मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    कुसल मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े
    मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में लगाया अपना पहला शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    कुसल मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 13, 2024
    05:59 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के कुसल मेंडिस ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक (143) लगाया है। यह उनके वनडे करियर का चौथा और कीवी टीम के खिलाफ पहला शतक है।

    इस बीच उन्होंने अविष्का फर्नांडो के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 206 रन की बड़ी साझेदारी भी की।

    बता दें कि फर्नांडो ने 100 रन की उम्दा पारी खेली।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही मेंडिस की पारी 

    श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जब 17 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब मेंडिस क्रीज पर आए।

    उन्होंने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और 64 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने क्रीज पर टिकने के बाद अच्छी रन गति से बल्लेबाजी करते हुए 102 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।

    उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों को अपने विकेट के लिए तरसा दिया।

    वह 128 गेंदों पर 143 रन बनाकर आउट हुए।

    रिकॉर्ड

    न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज बने मेंडिस

    अपनी इस शतकीय पारी के साथ मेंडिस ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

    वह अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने सनथ जयसूर्या और थिसारा परेरा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि जयसूर्या ने 1994 में ब्लोएमफोंटिन के खिलाफ 140 रन की पारी खेली थी।

    परेरा ने 2019 में माउंट माउंगानुई में खेले गए मैच में 140 रन बनाए थे।

    साझेदारी 

    मेंडिस और फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए की रिकॉर्ड साझेदारी

    मेंडिस और फर्नांडो ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 215 गेंदों में 206 रन की बड़ी साझेदारी की। यह श्रीलंका की ओर से न्यूजीलैंड के विरुद्ध किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।

    इस जोड़ी ने जयसूर्या और उपुल थरंगा के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा।

    बता दें कि जयसूर्या और थरंगा की जोड़ी ने 2006 में नेपियर में खेले गए मैच में 201 रन की साझेदारी की थी।

    करियर 

    ऐसा है मेंडिस का वनडे करियर 

    मेंडिस ने अपने वनडे क्रिकेट करियर में अब तक 137 मैच खेले हैं, जिसकी 134 पारियों में 4,100 से अधिक रन बना चुके हैं।

    वह श्रीलंका की ओर से इस प्रारूप में 4 शतकों के अलावा अब तक 31 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। वनडे में उनका उच्चतम स्कोर 119 रन का है।

    दिलचस्प रूप से न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनकी पहली 50+ रन की पारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कुसल मेंडिस
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    कुसल मेंडिस

    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कुसल मेंडिस अपने 10वें टेस्ट शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    तीसरा वनडे: कुसल मेंडिस ने भारत के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    WTC 2023-25: श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद अंक तालिका में इंग्लैंड को फायदा, जानिए स्थिति  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, जोश हल करेंगे डेब्यू  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: तीसरे टेस्ट मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ओली पोप ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, दुनिया में कोई भी बल्लेबाज आज तक नहीं कर पाया  ओली पोप

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 259 रन, ऐसा रहा पहला दिन भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट क्रिकेट में किए गए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: बतौर सलामी बल्लेबाज एक साल में 1,000 से अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पहली पारी 156 पर सिमटी, मिचेल सैंटनर ने लिए 7 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    अफगानिस्तान ने पहली बार वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    इन कप्तानों ने वनडे क्रिकेट में हारे हैं सबसे ज्यादा मुकाबले, जानिए कौन है शीर्ष पर  क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका द्वारा बनाए गए सबसे छोटे टीम स्कोर पर एक नजर  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: रहमनुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025