काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे कुलदीप यादव, यॉर्कशायर की टीम में शमिल हुए
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अब इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें यॉर्कशायर की टीम ने अपने साथ शामिल किया है। वह इस टीम से काउंटी चैंपियनशिप के साथ-साथ वनडे मैच भी खेलेंगे। यॉर्कशायर ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया है। इसके साथ ही यह पहला ऐसा मौका है, जब वह किसी इंग्लिश काउंटी टीम से जुड़े हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
बयान
यॉर्कशायर से जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं कुलदीप
यॉर्कशायर से जुड़ने पर कुलदीप ने कहा, "मैं यॉर्कशायर से जुड़कर बहुत खुश हूं और इस मौके के लिए आभारी हूं। यॉर्कशायर जैसे शानदार इतिहास वाले क्लब का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मुझे हमेशा इंग्लिश परिस्थितियों में खेलने की चुनौती पसंद रही है और मैनेजमेंट से बात करने के बाद, मैं टीम से जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं हेडिंग्ले में अपने समय के दौरान टीम में अच्छा योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"
कार्यक्रम
24 जुलाई से खेलेंगे वन-डे कप
अपने इस करार के तहत कुलदीप 24 जुलाई से 2 अगस्त के बीच वन-डे कप में 50 ओवर के 5 मैच खेलेंगे।
इसके बाद वह सितंबर में सीजन के आखिरी 3 काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए लौटेंगे।
उनका यह 2 हिस्सों वाला दौरा अगस्त में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत के 2 टेस्ट मैचों के दौरे के बीच में होगा, जिसमें उनके शामिल होने की संभावना है।
बयान
कुलदीप के पक्ष में अश्विन ने उठाई थी आवाज
कुलदीप को इंग्लैंड दौरे पर एक भी मैच में मौका नहीं मिला था।
इस पर पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सवाल उठाए थे।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "कुलदीप को बिल्कुल भी नहीं खेलना चाहिए। इसकी कोई जरूरत नहीं है। यह बल्लेबाजों का दौर है, जो कभी भी एक गेंदबाज के आत्मविश्वास और लय को नहीं समझ सकते।'
बता दें कि भारतीय टीम को वनडे सीरीज में हार मिली थी।
आंकड़े
ऐसा है कुलदीप का करियर
अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 18 मैचों में 79 विकेट लिए हैं। इस बीच वह 5 पारियों में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।
अपने वनडे करियर में उन्होंने अब तक 194 विकेट चटकाए हैं।
इस चाइनामैन गेंदबाज ने 54 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 95 विकेट लिए हैं।
वह अपने प्रथम श्रेणी करियर में 50 मैचों में 29.70 की औसत से 188 विकेट ले चुके हैं।
उन्होंने 136 लिस्ट-A मैचों में 26.48 की औसत से 220 विकेट लिए हैं।