NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला टेस्ट: केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 8वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    पहला टेस्ट: केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 8वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    केएल राहुल ने कमाल की पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    पहला टेस्ट: केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 8वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 27, 2023
    02:35 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में कमाल की पारी (101) खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक लगाया है।

    उन्होंने अकेले अपने दम पर भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया है। उन्हें छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया।

    दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का सामना इस खिलाड़ी ने बहुत ही साहस के साथ किया।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही राहुल की पारी और साझेदारी 

    राहुल ने मैच में 133 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 73.72 की रही।

    राहुल ने विराट कोहली के साथ 15, रविचंद्रन अश्विन के साथ 14, शार्दुल ठाकुर के साथ 43, जसप्रीत बुमराह के साथ 27 और मोहम्मद सिराज के साथ 47 रन की साझेदारी निभाई।

    कर्नाटक के बल्लेबाज की इस पारी के ही दम पर भारतीय टीम 245 रन बना पाई।

    शतक

    दक्षिण अफ्रीका में लगाया दूसरा शतक 

    राहुल ने दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने अब तक वहां 6 टेस्ट खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 32 से ज्यादा की औसत से 354 रन बनाए हैं।

    दक्षिण अफ्रीका में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 123 रन है। राहुल ने यह पारी साल 2021 में खेली थी।

    उस टेस्ट मैच में वह प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे। भारतीय टीम को उस मुकाबले में 113 रन से जीत मिली थी।

    करियर

    ऐसा रहा है राहुल का टेस्ट करियर 

    राहुल ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 48 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 82 पारियों में 34.29 की औसत से 2,743 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उनके बल्ले से 8 शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन रहा है। वह अपने टेस्ट करियर में 3 बार नाबाद भी रहे हैं।

    राहुल की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 50 से ज्यादा की रही है।

    रिकॉर्ड

    राहुल ने ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम 

    राहुल सेंचुरियन में शतक जड़ने वाले पहले विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया था। उन्होंने साल 2010 में यहां 90 रन की पारी खेली थी।

    इसी के साथ राहुल दक्षिण अफ्रीका में 2 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    राहुल के अलावा सचिन ने दक्षिण अफ्रीका में 5 शतक और कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में 2 शतक लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    केएल राहुल

    ताज़ा खबरें

    भारत के इन 4 खिलाड़ियों ने केवल 1 टेस्ट मैच में की है कप्तानी, जानिए परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    अनुष्का शर्मा के साथ पहली बार अयोध्या पहुंचे विराट कोहली, हनुमानगढ़ी मंदिर से सामने आया वीडियो  अनुष्का शर्मा
    अमेरिका से बहरीन तक भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, ओवैसी बोले- आतंकवाद पाकिस्तान से शुरू अमेरिका
    एक्स में आ रही समस्याओं पर ध्यान देंगे एलन मस्क, जानिए क्या कहा  सोशल मीडिया

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: ब्यूरन हेंड्रिक्स ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रजत पाटीदार के लिए दोहरी खुशी, वनडे डेब्यू के साथ ही IPL फीस में हुआ इजाफा भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट सीरीज: विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका में कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: टोनी डी जोरजी ने वनडे क्रिकेट का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ईशान किशन मानसिक थकान के कारण टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, जानिए उनका प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    सूर्यकुमार यादव अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट सूर्यकुमार यादव
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभिमन्यु ईश्वरन को मिली भारतीय टीम में जगह दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ताहलिया मैकग्राथ ने बनाया टेस्ट करियर का सर्वाधिक स्कोर, जानिए उनके आंकड़े ताहलिया मैकग्राथ
    महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनाई मैच पर पकड़, ऐसा रहा तीसरा दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    नोमान अली की जगह मोहम्मद नवाज पाकिस्तान टीम में शामिल, जानिए टेस्ट में उनके आंकड़े नोमान अली
    अबरार अहमद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर, 25 दिसंबर को होगा फिटनेस टेस्ट पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    केएल राहुल

    एशिया कप 2023: केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया शानदार शतक, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम कोच
    विराट कोहली और केएल राहुल के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी, 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा एशिया कप क्रिकेट
    केएल राहुल हैं मध्यक्रम में सर्वाधिक वनडे औसत से रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    भारतीय कप्तान केएल राहुल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025