NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / केन विलियमसन का साल 2022 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    केन विलियमसन का साल 2022 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
    केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी कराची टेस्ट की पहली पारी में शानदा दोहरा शतक जमाया (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    केन विलियमसन का साल 2022 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

    लेखन मनोज शर्मा
    Dec 30, 2022
    02:54 pm

    क्या है खबर?

    कीवी बल्लेबाज केन विलियमसन विश्व क्रिकेट के उन चुनिंदा क्रिकेटर्स में से एक हैं, जिनका प्रभाव हर फॉर्मेट में समान रूप से दिखाई देता है।

    इस साल उनके प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। लगातार खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें इस साल कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा।

    हालांकि, साल के अंत में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर फॉर्म हासिल कर ली।

    आइये जानते हैं इस साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन कैसा रहा है।

    टेस्ट

    इस साल टेस्ट में कैसा रहा विलियमसन का प्रदर्शन?

    विलियमसन 2022 में अब तक पांच पारियों में 296 रन बना चुके हैं।

    200* के उच्चतम स्कोर के साथ इस साल उनका औसत 74.00 और स्ट्राइक रेट 46.98 की रही है।

    इस साल उन्होंने कुल तीन टेस्ट मैच खेले, जो उनके डेब्यू के बाद एक कैलेंडर वर्ष में संयुक्त रूप से सबसे कम मैच रहे। इतने ही मैच उन्होंने 2010 में खेले थे।

    उन्होंने साल 2010 में भारत के खिलाफ अहमदाबाद में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

    वनडे

    2022 में वनडे मैचों में विलियमसन का प्रदर्शन

    इस साल उन्होंने सात वनडे मैचों में 54.25 की औसत और 64.58 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए हैं।

    इस दौरान 94* रन के उच्चतम स्कोर के साथ वह केवल एक अर्धशतक जमा पाए हैं।

    वनडे क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट डेब्यू के बाद से दूसरा सबसे कम है। इससे कम स्ट्राइक रेट (60.68) 2010 में था।

    भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिहाज से विलियमसन का फॉर्म में लौटना न्यूजीलैंड की दृष्टि से बेहद आवश्यक है।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय

    विलियमसन का इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन

    विलियमसन ने इस साल 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 118.76 की स्ट्राइक रेट से 443 रन बनाए हैं।

    इस दौरान वह 61 के उच्चतम स्कोर के साथ तीन अर्धशतक जमाने में कामयाब रहे हैं।

    इस साल उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ओर से 11 छक्के भी जमाए हैं।

    ये एक कैलेंडर वर्ष में उनके द्वारा जमाए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टी-20 छक्के हैं। 2020 में भी उन्होंने इतने छक्के जमाए थे।

    जानकारी

    टी-20 विश्व कप 2022 में विलियमसन का प्रदर्शन

    इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 विश्व कप 2022 में विलियमसन ने पांच मैचों में 116.33 की स्ट्राइक रेट से 178 रन बनाए थे।इस दौरान वह 35.60 की औसत से टूर्नामेंट में केवल एक ही अर्धशतक (61) जमा पाए थे।

    आंकड़े

    कैसा रहा है विलियमसन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर?

    विलियमसन ने अब तक 89 टेस्ट मैचों में 51.23 की औसत से 7,568 रन बनाए हैं।

    इस फॉर्मेट में उनके नाम पांच दोहरे शतक, 25 शतक और 33 अर्धशतक दर्ज हैं।

    इसी तरह उन्होंने 158 वनडे मैचों में 47.69 की औसत के कुल 6,391 रन बनाएं हैं। जिसमें उनके 13 शतक और 40 अर्धशतक भी शामिल हैं।

    इसके अलावा 87 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 122.89 की स्ट्राइक रेट और 17 अर्धशतकों के सहारे 2,464 बनाए हैं।

    IPL

    IPL 2022 में विलियमसन का प्रदर्शन

    विलियमसन ने साल 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13 मैचों में 19.64 की साधारण औसत के साथ 216 रन बनाए हैं।

    वह 93.51 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए इस साल वे केवल एक ही अर्धशतक ही जमा पाए, जिसमें उनका उच्च स्कोर 57 रनों का रहा।

    हाल ही में IPL 2023 के लिए हुई मिनी नीलामी में उन्हें हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    जानकारी

    विलियमसन के IPL आंकड़े

    विलियमसन ने अपने IPL करियर में अब तक 76 मैच खेले हैं। 75 पारियों में उन्होंने 36.22 की औसत और 126.03 की स्ट्राइक रेट से 2,101 रन बनाए हैं। उन्होंने इस लीग में 89 के उच्च स्कोर के साथ 18 अर्धशतक भी जमाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केन विलियमसन
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    केन विलियमसन

    ICC ने चुनी 2021 की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर, रोहित समेत तीन भारतीय शामिल रोहित शर्मा
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे केन विलियमसन टेस्ट क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित टेस्ट क्रिकेट
    IPL: चेन्नई के खिलाफ कैसा रहा है केन विलियमसन का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: केन विलियमसन ने जमाया वनडे करियर का 40वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े केन विलियमसन
    टिम साउथी ने वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े टिम साउथी
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: टॉम लैथम ने पहले वनडे में लगाया शानदार शतक, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट के आंकड़े
    पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, मैच में बने ये रिकार्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    2022 में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव समेत इन भारतीयों ने अपने प्रदर्शन से किया प्रभावित भारतीय क्रिकेट टीम
    रसेल डमिंगो ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को क्यों नहीं मिली भारतीय टीम में जगह? सामने आया कारण जसप्रीत बुमराह
    रणजी ट्रॉफी: मनीष पांडे ने लगाया तेज शतक, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 7,000 रन पूरे रणजी ट्रॉफी

    वनडे क्रिकेट

    #Alvida2018: 2018 की वनडे की सर्वश्रेष्ठ टीम, जिसे हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा विराट कोहली
    भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए दक्षिण अफ्रीका ने घोषित की टीम क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला क्रिकेट: ली के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वनडे भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    आज के दिन दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था रिकॉर्ड रन चेस क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025