Page Loader
IPL 2024 नीलामी: स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को नहीं मिला कोई खरीदार
जोश हेजलवुड RCB के लिए IPL में खेल चुके हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

IPL 2024 नीलामी: स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को नहीं मिला कोई खरीदार

Dec 19, 2023
09:17 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को किसी भी टीम ने अपने साथ नहीं जोड़ा है। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले इस गेंदबाज के लिए किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। हेजलवुड ने अपना आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ पिछले सीजन में खेला था। वह अपनी गेंद को स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं। आखिरी ओवरों में भी वह काफी असरदार साबित होते हैं।

करियर

कैसा रहा है हेजलवुड का IPL करियर?

हेजलवुड ने IPL करियर का पहला मैच साल 2020 में खेला था। उन्होंने 27 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 23.14 की औसत से 35 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.06 की रही है। उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो वह 4/25 की रही है। हेजलवुड ने साल 2023 के सीजन में सिर्फ 3 मैच खेले थे। साल 2022 में उन्होंने 12 मैच में 18.85 की औसत से 20 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 8.11 की रही थी।

अंतरराष्ट्रीय

कैसा रहा है हेजलवुड का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

हेजलवुड ने पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला साल 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 41 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 20.36 की औसत से 58 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.69 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/12 का रहा है। टी-20 क्रिकेट में हेजलवुड ने 96 मैच में 21.53 की औसत से 127 विकेट लिए हैं। कंगारू टीम के इस खिलाड़ी ने 4 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं।