Loading...
जोस बटलर वनडे और टी-20 में कुल 10,000 रन वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े
बटलर ने वनडे और टी-20 में पूरे किए अपने 10,000 रन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

जोस बटलर वनडे और टी-20 में कुल 10,000 रन वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े

Sep 25, 2026
11:50 am

क्या है खबर?

जोस बटलर वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय को मिलाकर 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि लीड्स में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान हासिल की। उन्होंने इस मैच में 49 गेंदों में 5 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 69 रन की पारी खेली। हालांकि, उनकी टीम यह मैच हार गई। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

संघर्षपूर्ण रही बटलर की पारी 

लीड्स वनडे में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस के शतक (121) की मदद से 321/6 का स्कोर बनाया।

जवाब में इंग्लैंड ने जब 157 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब बटलर क्रीज पर आए।

उन्होंने अपने वनडे करियर का 30वां अर्धशतक लगाया। इस बीच उन्होंने विल जैक्स के साथ मिलकर 59 रन की साझेदारी की।

उनकी पारी का अंत दिलशान मदुशंका ने किया।

आंकड़े 

बटलर ने वनडे और टी-20 को मिलाकर पूरे किए कुल 10,000 रन 

बटलर का वनडे और टी-20 क्रिकेट करियर शानदार रहा है।

उन्होंने सफेद गेंद क्रिकेट में 367 मैचों की 326 पारियों में 37.12 की औसत से कुल 10,062 रन बनाए हैं। उनके रिकॉर्ड में 13 शतक और 60 अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162* रहा है।

अपने वनडे करियर में उन्होंने 204 मैचों में 39.15 की औसत से 5,678 रन बनाए हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बटलर 163 मैचों में कुल 4,384 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

इंग्लैंड से सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन वाले बल्लेबाज हैं बटलर 

बटलर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन (4,384) बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विश्व क्रिकेट में उनसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन सिर्फ बाबर आजम (4,596) ने बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 13,000 रन बनाने के करीब हैं बटलर 

सभी प्रारूप में बटलर के कुल 424 मैच खेले हैं और इसकी 426 पारियों में 35.82 के औसत से 12,969 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 15 शतक और 78 अर्धशतक लगाए हैं। नाबाद 162* रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने टेस्ट में अब तक 57 मैच खेले हैं, जिसमें 31.94 की औसत के साथ 2,907 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 2 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं।

ADVERTISEMENT