Loading...
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं जो रूट
रूट के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@ICC)

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं जो रूट

Aug 09, 2026
06:47 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज दौरे पर 1-1 से ड्रॉ खेली थी। अब बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम 23 अगस्त से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए तैयार है। जो रूट इंग्लैंड की टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ रन बटोरकर अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। इस बीच उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें रूट पाकिस्तान के खिलाफ बना सकते हैं।

आंकड़े 

23,000 अंतरराष्ट्रीय रन वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज 

रूट ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सभी प्रारूप को मिलाकर 515 पारियों में 49.96 की औसत के साथ कुल 22,833 रन बनाए हैं।

वह आगामी सीरीज में 167 रन और बनाते ही अपने 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लेंगे।

वह इस आंकड़े को छूने वाले इंग्लैंड के पहले और विश्व के 8वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

बता दें कि उनसे पहले ये आंकड़ा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कुमार संगाकारा, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, जैक्स कैलिस, और राहुल द्रविड़ ने छूआ है।

पाकिस्तान 

पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज 

रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ 18 टेस्ट खेले हैं और इसकी 31 पारियों में उन्होंने 53.10 की औसत के साथ 1,487 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं।

वह इस टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश खिलाड़ी बन सकते हैं।

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ फिलहाल सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक हैं। कुक ने पाकिस्तान के विरुद्ध 20 टेस्ट में 49.11 की औसत से 1,719 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

शतक 

टेस्ट शतकों के मामले में पोंटिंग को पीछे छोड़ सकते हैं रूट 

रूट ने अपने बेमिसाल टेस्ट करियर में 41 शतक लगाए हैं।

वह एक और शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो टेस्ट शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे।

बता दें कि पोंटिंग ने 287 पारियों में 41 टेस्ट शतक की मदद से 13,378 रन बनाए थे।

रूट और पोंटिंग से ज्यादा शतक सिर्फ तेंदुलकर (51) और जैक्स कैलिस (45) ने लगाए थे।

ADVERTISEMENT

करियर 

ऐसा है रूट का टेस्ट करियर 

टेस्ट क्रिकेट में रूट ने अपना पहला मुकाबला साल 2012 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 166 टेस्ट खेले हैं और इसकी 304 पारियों में लगभग 50 की उम्दा औसत के साथ 14,114 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 41 शतक और 67 अर्धशतक निकले हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262 रन रहा है।

साल 2025 में इस खिलाड़ी ने 18 पारियों में 50.31 की औसत से 805 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT