LOADING...
जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े 
बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े 

Mar 05, 2026
09:38 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 500 विकेट पूरे किए। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक उनका 500वां शिकार बने। इसके साथ ही वह अब 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट के मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के 8वें गेंदबाज बन गए। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

शानदार रहा है बुमराह का करियर 

बुमराह ने 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। तब से उन्होंने सभी प्रारूप में कुल 235 मैच खेले हैं, जिसमें 500 विकेट हासिल किए हैं। इसमें टेस्ट क्रिकेट में 234, वनडे में 149 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 117 विकेट शामिल हैं। वह हर प्रारूप में भारत के सफल गेंदबाज हैं। वह टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक 10 विकेट ले चुके हैं।

सूची 

इस सूची में शामिल हुए बुमराह 

बुमराह से पहले अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव, रविंद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पूर्व दिग्गज कुंबले सर्वाधिक विकेट (953) लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं, अश्विन ने 765, हरभन ने 707, कपिल ने 687, जडेजा ने 634, जहीर ने 597 और श्रीनाथ ने 551 विकेट अपने नाम किए थे।

Advertisement