Loading...
जैकब डफी टी-20 में भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बने
जैकब डफी ने लिए 4 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

जैकब डफी टी-20 में भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बने

Oct 30, 2026
04:57 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने चौथे टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 87 रन से हराया। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259/7 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। इस जीत में न्यूजीलैंड के जैकब डफी ने 4 विकेट लिए। वह भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कीवी तेज गेंदबाज बने। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी 

डफी ने की घातक गेंदबाजी 

डफी ने भारत की पारी के पहले ही ओवर में संजू सैमसन (4) और ईशान किशन (0) के रूप में अहम विकेट लेकर विपक्षी टीम की खराब शुरुआत कर दी।

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने तीसरे ओवर में भी 2 विकेट लिए।

उन्होंने नमन धीर (28) और अर्शदीप सिंह (0) को लगातार गेंदों पर आउट किया।

डफी ने अपने 4 ओवर में 23 रन देते हुए ये 4 सफलताएं हासिल की।

जानकारी

डफी भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कीवी तेज गेंदबाज बने 

डफी अब भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड ट्रेंट बोल्ट (4/34, राजकोट में, 2017) के नाम दर्ज था।

ADVERTISEMENT

करियर 

ऐसा है डफी का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

डफी ने 2020 में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने अब तक 51 मैचों की 49 पारियों में 20.35 की औसत के साथ 67 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा।

भारतीय टीम के खिलाफ उन्होंने 11 मैचों की 11 ही पारियों में 31.16 की औसत और 10.84 की इकॉनमी रेट के साथ 12 विकेट अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENT

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती कीवी टीम 

न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 107 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने 65 रन जड़ दिए और न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर के बाद 259/7 का स्कोर बनाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए। इस बीच अभिषेक शर्मा (27), श्रेयस अय्यर (22), नमन धीर (28) और तिलक वर्मा (35) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।

भारतीय टीम 172/9 का स्कोर ही बना सकी और 87 रन से मैच हार गई।

ADVERTISEMENT