ईशान किशन एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बने, सूर्यकुमार को पछाड़ा
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में 5वें और आखिरी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (61) खेली। इसके साथ ही वह अब भारत के लिए इस प्रारूप में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने साल 2022 में 1,164 रन अपने नाम किए थे।
रिकॉर्ड
किशन ने 37वां रन बनाते ही बनाया रिकॉर्ड
किशन ने अपनी पारी का 37वां रन बनाते ही यह खास उपलब्धि हासिल कर ली।
उन्होंने इस कैलेंडर वर्ष में अब तक कुल 37 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 37 पारियों में 35.88 की औसत और 171.58 की स्ट्राइक रेट से 1,220 रन बनाए हैं।
इसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन का रहा है।
उनसे पहले सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 31 मैचों में 46.56 की औसत से 1,164 रन बनाए थे।
करियर
ऐसा है किशन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर
किशन ने साल 2021 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 69 मैच खेल चुके हैं और इसकी 69 पारियों में 31.01 की औसत और 149.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,016 रन बनाने में सफल रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतकों के अलावा एक शतक भी जड़ा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 103 रन का है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही बनाया था।