NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट स्टॉफ में शामिल हुए किवी लेग स्पिनर ईश सोढ़ी
    अगली खबर
    IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट स्टॉफ में शामिल हुए किवी लेग स्पिनर ईश सोढ़ी

    IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट स्टॉफ में शामिल हुए किवी लेग स्पिनर ईश सोढ़ी

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 26, 2021
    01:52 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) ने नया सीजन शुरु होने से पहले एक बड़ी घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने किवी लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को अपनी सपोर्ट स्टॉफ टीम में शामिल किया है।

    सोढ़ी को टीम के डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगाकारा के साथ मिलकर काम करना होगा। पिछले सीजन सोढ़ी को स्पिन सलाहकार बनाया गया था, लेकिन शेड्यूल बदलने के कारण वह लीग का हिस्सा नहीं बन सके थे।

    रोल

    RR में यह होगा सोढ़ी का रोल

    RR ने बताया कि सोढ़ी खिलाड़ियों के लिए अच्छा माहौल बनाने के लिए क्रिकेट ऑपरेशन के साथ काम करेंगे और साथ ही मैचडे पर वह टीम की तैयारियों में कोचिंग स्टॉफ को भी मदद देंगे।

    2021 सीजन भी बॉयो-सेक्योर वातावरण में खेला जाना है और इसी कारण सोढ़ी पर यह जिम्मेदारी भी होगी कि वह विभिन्न इवेंट्स के जरिए फैंस को टीम से जोड़कर रखें। 2020 लॉकडाउन के दौरान सोढ़ी ने रॉयल्स पोडकास्ट शुरु किया था।

    राजस्थान रॉयल्स

    राजस्थान के लिए IPL में खेल चुके हैं सोढ़ी

    सोढ़ी ने 2018 में ही राजस्थान रॉयल्स को ज्वाइन किया था। अफगानिस्तान के स्पिनर जहीर खान के चोटिल हो जाने के बाद राजस्थान सोढ़ी को लाई थी। 2019 सीजन के लिए राजस्थान ने सोढ़ी को रिटेन करने का फैसला लिया था।

    सोढ़ी ने अपना IPL डेब्यू 29 अप्रैल, 2018 को किया था। दो सीजन राजस्थान में रहने के बावजूद वह केवल आठ IPL मैच ही खेल सके। उनके नाम IPL में नौ विकेट दर्ज हैं।

    IPL 2021 नीलामी

    RR ने IPL 2021 नीलामी में जमकर की खरीदारी

    दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के लिए यह नीलामी काफी शानदार रही। उन्हें RR ने 16.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा और टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया।

    इसके अलावा RR ने भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। सौराष्ट्र के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को टीम ने 1.2 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा है।

    अंतरराष्ट्रीय करियर

    ऐसा रहा है सोढ़ी का अंतरराष्ट्रीय करियर

    पंजाब में जन्में किवी क्रिकेटर सोढ़ी ने 2013 में टेस्ट क्रिकेट के साथ न्यूजीलैंड के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 17 टेस्ट खेल चुके सोढ़ी के नाम 41 टेस्ट विकेट दर्ज हैं।

    2014 में टी-20 डेब्यू करने वाले सोढ़ी ने अब तक 52 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 61 विकेट चटकाए हैं। सोढ़ी ने अब तक 33 वनडे मैचों में 43 विकेट हासिल किए हैं। सोढ़ी ने नवंबर 2018 के बाद से टेस्ट मैच नहीं खेला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021: नीलामी में क्या हो सकती है सनराइजर्स हैदराबाद की रणनीति? क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: नीलामी में किस तरह के खिलाड़ियों को खरीद सकती है दिल्ली कैपिटल्स? दिल्ली कैपिटल्स
    IPL नॉकऑउट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मिस कर सकते हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जानिए IPL 2021 की नीलामी से जुड़ी हर जरुरी बात IPL नीलामी

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2020: कौन हैं राहुल तेवतिया जो राजस्थान रॉयल्स के हीरो बन गए? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स से होगा कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट और ड्रीम इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स ने दी राजस्थान रॉयल्स को मात, जानें मैच में बनने वाले रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: RCB से होगा RR का सामना, जानिए पिच रिपोर्ट और अन्य बड़ी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025