LOADING...
IPL: अपने घरेलू मैदान पर फाइनल खेलने के बावजूद हारी हैं ये टीमें
अहमदाबाद में फाइनल हारी GT की टीम (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: अपने घरेलू मैदान पर फाइनल खेलने के बावजूद हारी हैं ये टीमें

Jun 03, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ज्यादातर टीमें अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करती हैं। कुछ इसमें सफल होती हैं, जबकि कुछ टीमों के लिए घरेलू मैदान सही साबित नहीं होता। गुजरात टाइटंस (GT) को IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शिकस्त मिली थी। यह मैच GT के घरेलू मैदान पर हुआ था। इस बीच घरेलू मैदान पर फाइनल हारने वाली टीमों के बारे में जानते हैं।

#1 

गुजरात टाइटंस (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

GT की टीम IPL के इतिहास में 2 बार उपविजेता रही है और दोनों ही फाइनल अहमदाबाद में खेले गए थे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए IPL 2023 के फाइनल में GT को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, हाल ही में संपन्न हुए IPL 2026 के खिताबी मैच में RCB ने GT को 5 विकेट से हराया। GT की टीम ने पहले खेलते हुए 155/8 का स्कोर बनाया था और RCB ने लक्ष्य हासिल किया था।

#2 

मुंबई इंडियंस (डीवाई पाटिल स्टेडियम)

IPL के इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस (MI) ने कुल 6 फाइनल खेले हैं, जिसमें से 5 में उन्हें जीत मिली है और एक में हार का सामना किया है। IPL 2010 का फाइनल मैच में MI के घरेलू मैदान डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। उस खिताबी मैच में CSK ने पहले खेलते हुए 168/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में MI की पारी 146/9 का स्कोर ही बना सकी थी।

Advertisement

#3 

चेन्नई सुपरकिंग्स (चेपॉक स्टेडियम)

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने IPL के इतिहास के सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेले हैं और 5 में जीत दर्ज की है। IPL 2012 के फाइनल में CSK को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार मिली थी। चेपॉक स्टेडियम में हुए उस खिताबी मैच में CSK ने पहले खेलते हुए 190/3 का स्कोर बनाया था। जवाब में KKR ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था।

Advertisement

#4 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (चिन्नास्वामी स्टेडियम)

IPL 2016 का फाइनल मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया था। उस खिताबी मुकाबले में SRH ने पहले खेलते हुए SRH ने निर्धारित 20 ओवरों के बाद 208/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में RCB की टीम पूरे ओवर खेलने के बावजूद 200/7 का स्कोर ही बना सकी थी। यह SRH का लीग इतिहास में पहला और इकलौता खिताब है।

Advertisement