NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: इन बल्लेबाजों ने किसी एक टीम के खिलाफ लगाए हैं 2 या उससे अधिक शतक
    अगली खबर
    IPL: इन बल्लेबाजों ने किसी एक टीम के खिलाफ लगाए हैं 2 या उससे अधिक शतक
    कोहली ने गुजरात लायंस के खिलाफ लगाए थे 2 शतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL: इन बल्लेबाजों ने किसी एक टीम के खिलाफ लगाए हैं 2 या उससे अधिक शतक

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 31, 2025
    06:28 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पिछले कुछ समय में कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में बल्लेबाज बड़ी पारियां खेल रहे हैं।

    IPL में ज्यादातर मैदानों की पिच भी बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती हैं, जिसके चलते गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बड़ी हैं।

    इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक चुनिंदा बल्लेबाज ही किसी एक टीम के खिलाफ 2 या उससे अधिक शतक लगा चुके हैं, उनके बारे में जानते हैं।

    #1 

    केएल राहुल (3 शतक बनाम मुंबई इंडियंस)

    केएल राहुल को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद रहा है।

    उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 18 पारियों में 79.17 की बेहतरीन औसत और 135.52 की स्ट्राइक रेट के साथ 950 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 103* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 शतक भी लगाए हैं।

    वह जल्द ही इस टीम के विरुद्ध अपने 1,000 रन पूरे कर सकते हैं।

    राहुल ने अपने IPL करियर में कुल 4 शतक लगाए हुए हैं।

    #2 

    विराट कोहली (2 शतक बनाम गुजरात लायंस)

    IPL के स्वर्णिम इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है। RCB के इस दिग्गज बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अब तक 8 शतक जड़े हैं।

    कोहली ने गुजरात लायंस के खिलाफ 5 पारियां खेली थीं, जिसमें 70.75 की औसत और 154.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 283 रन बनाए थे।

    उन्होंने इस टीम के खिलाफ 2 शतक भी लगाए थे।

    लायंस के अलावा कोहली ने 6 टीमों के खिलाफ 1-1 शतक लगाए हैं।

    #3 

    क्रिस गेल (2 शतक बनाम पंजाब किंग्स)

    क्रिस गेल का नाम विश्व के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार रहा है। इस पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज ने अपने IPL करियर में कुल 6 शतक लगाए थे।

    गेल ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 16 पारियों में 53.13 की औसत और 174.78 की स्ट्राइक रेट के साथ 797 रन बनाए थे।

    उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 117 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे।

    #4 

    डेविड वार्नर (2 शतक बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स)

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वार्नर ने अपने बेमिसाल IPL करियर में 4 शतकों की मदद से 6,565 रन बनाए थे।

    उन्हें IPL 2025 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिल सका था।

    वार्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 28 मैचों में 43.72 की औसत और 145.15 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,093 रन बनाए थे।

    इस टीम के विरुद्ध उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक अपने नाम किए थे।

    #5 

    यशस्वी जायसवाल (2 शतक बनाम मुंबई इंडियंस)

    यशस्वी जायसवाल अपने अब तक के करियर में ये कारनामा कर चुके हैं।

    उन्होंने MI के खिलाफ अब तक 7 पारियों में 47.17 की औसत और 175.78 की स्ट्राइक रेट के साथ 283 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं।

    जायसवाल ने अपने IPL करियर में अब तक 55 पारियों में 30.96 की औसत और 149.32 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,641 रन बनाए हैं, जिसमें 124 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

    #6 

    जोस बटलर (2-2 शतक बनाम KKR और RCB)

    जोस बटलर 2 टीमों के खिलाफ 2-2 शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।

    इस इंग्लिश बल्लेबाज ने KKR के खिलाफ 13 पारियों में 43.36 की औसत और 145.87 की स्ट्राइक रेट के साथ 477 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल है।

    उन्होंने RCB के विरुद्ध 2 ही शतक की मदद से 15 पारियों में 512 रन बनाए हैं।

    वह IPL 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) से खेल रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL रिकॉर्ड्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    साइबर हमलों के दौर में अपने वाई-फाई नेटवर्क को कैसे रखें सुरक्षित? साइबर हमला
    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL: लगातार 6 मुकाबले हारी RCB, जानें सितारों से सजी टीम के कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र इंडियन प्रीमियर लीग
    2008 से 2020 तक, IPL के हर सीजन में खेले हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: 150+ रनों के लक्ष्य के बावजूद इन टीमों ने जीते हैं 10 विकेट से मैच इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: GT और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2025
    IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारियों पर एक नजर  IPL 2025
    IPL 2025: KKR बनाम LSG मैच की तारीख में हुआ बदलाव, BCCI ने की पुष्टि कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2025: रजत पाटीदार ने CSK के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, पूरे किए 2,500 टी-20 रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2025

    IPL: रविचंद्रन अश्विन का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े रविचंद्रन अश्विन
    SRH बनाम LSG: निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी, जानिए आंकड़े  मिचेल मार्श
    IPL 2025: LSG ने SRH को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: LSG ने SRH को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  लखनऊ सुपर जायंट्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: PBKS ने GT को रोचक मैच में हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: PBKS बनाम GT के मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: राजीव गांधी स्टेडियम पर होगी SRH बनाम LSG की टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट  IPL 2025
    IPL 2025: SRH और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025