LOADING...
IPL: लगातार विकेट गिरने के बाद सर्वाधिक बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने वाली टीमें
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ हासिल की शानदार जीत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: लगातार विकेट गिरने के बाद सर्वाधिक बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने वाली टीमें

May 12, 2026
02:39 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 3 विकेट से हराकर अपनी 5वीं जीत दर्ज की। PBKS ने 210/5 का स्कोर बनाया। जवाब में DC ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। एक समय दिल्ली ने 33 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। आइए IPL में 50 रन तक 3 विकेट गंवाने के बाद सर्वाधिक बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने वाली टीमों पर नजर डालते हैं।

#1

213 रन - LSG बनाम RCB, 2023

IPL 2023 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 213 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। LSG ने एक समय 23 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद मार्कस स्टोइनिस (30 गेंदों में 65 रन) ने LSG की जीत की नींव रखी। बाद में निकोलस पूरन (19 गेंदों में 62 रन) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को आखिरी गेंद पर एक विकेट से जीत दिला दी।

#2

210 रन - DC बनाम LSG, 2025

IPL 2025 के रोमांचक मुकाबले में DC ने विशाखापट्टनम में LSG को एक विकेट से हराया था। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए DC ने 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से DC ने आशुतोष शर्मा (66*) की पारी की बदौलत शानदार वापसी की। विप्रज निगम (15 गेंदों में 39 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (22 गेंदों में 34 रन) ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को 3 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

Advertisement

#3

211 रन - DC बनाम PBKS, 2026

PBKS के खिलाफ 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए DC ने 33 रन के कुल स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद कप्तान अक्षर पटेल (56) और डेविड मिलर (51) ने अर्धशतक लगाकर टीम को संभाला। आशुतोष शर्मा (10 गेंदों में 24 रन), माधव तिवारी (8 गेंदों में 18* रन) और औकिब नबी डार (2 गेंदों में 10* रन) बनाकर 6 गेंद शेष रहते हुए टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी।

Advertisement