Page Loader
IPL: सूर्यकुमार को NCA ने किया फिट घोषित, 7 अप्रैल को खेल सकते हैं मुकाबला- रिपोर्ट
सूर्यकुमार यादव को NCA फिट घोषित किया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: सूर्यकुमार को NCA ने किया फिट घोषित, 7 अप्रैल को खेल सकते हैं मुकाबला- रिपोर्ट

Apr 03, 2024
07:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के शुरुआती 3 मैचों में हार झेलकर परेशानी में पड़ी मुंबई इंडियंस (MI) के लिए राहत की खबर आई है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) ने टीम के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आखिरकार लीग में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया है। उनके 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होने वाले MI के अगले मुकाबले में खेलने की संभावना है। आइए पूरी खबर जानते हैं।

रिपोर्ट

सूर्यकुमार ने पास किया फिटनेस टेस्ट

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार ने बुधवार को NCA में फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया है। उसके बाद उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है। बता दें कि सूर्यकुमार ने जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी और उसके बाद से वह NCA में पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे थे। IPL की शुरुआत से पहले हुए फिटनेस टेस्ट को वह पास नहीं कर पाए थे, जिसके चलते वह शुरुआती मैच नहीं खेल पाए।

करियर

कैसा रहा है सूर्यकुमार का IPL करियर?

सूर्यकुमार ने IPL में अब तक 139 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 32.17 की औसत से 3,249 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 143.32 की रही है। उन्होंने इस लीग में 21 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है। IPL 2023 में इस खिलाड़ी ने 16 मैच खेले थे। इस दौरान 181.14 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 605 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और 1 शतक निकला था।