NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: राहुल ने लगातार तीसरे सीजन में बनाए 600 से अधिक रन, जानिए आंकड़े
    खेलकूद

    IPL: राहुल ने लगातार तीसरे सीजन में बनाए 600 से अधिक रन, जानिए आंकड़े

    IPL: राहुल ने लगातार तीसरे सीजन में बनाए 600 से अधिक रन, जानिए आंकड़े
    लेखन अंकित पसबोला
    May 26, 2022, 05:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: राहुल ने लगातार तीसरे सीजन में बनाए 600 से अधिक रन, जानिए आंकड़े
    राहुल ने लगातार तीसरे सीजन में बनाए 600 से अधिक रन (तस्वीर: ट्विटर/@klrahul)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 14 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके साथ ही केएल राहुल की अगुआई में LSG का अभियान समाप्त हो गया। मौजूदा सीजन में भी राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 600 से अधिक रन बना डाले। उन्होंने लगातार तीसरे सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2022 में राहुल का प्रदर्शन

    IPL 2022 में राहुल ने 15 मैचों में 51.33 की औसत से 616 रन बनाए। ये रन उन्होंने 135.38 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से अपने नाम किए। इस बीच उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। राहुल ने SRH के खिलाफ 68, DC के खिलाफ 77 , KKR के खिलाफ 68* और RCB के खिलाफ 79 बन बनाए। इनके अलावा उन्होंने MI के खिलाफ दो शतक (103* और 103*) लगाए।

    लगातार पांच सीजन में बनाए 500 से अधिक रन

    राहुल लगातार पांच सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने IPL 2018 में 54.91 की औसत से 659 रन बनाए थे। IPL 2019 में उन्होंने 53.90 की औसत और 135.38 की स्ट्राइक रेट से 593 रन बनाए। राहुल ने IPL 2020 में शीर्ष स्कोरर रहते हुए ऑरेंज कैप हासिल की थी। उन्होंने 14 मैचों में 55.83 की औसत से 670 रन बनाए थे। IPL 2021 में राहुल ने 626 रन जड़ डाले थे।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    राहुल IPL के पांच सीजन में 500 रन बनाने वाले कुल चौथे बल्लेबाज हैं। बता दें डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा लगातार छह बार 500 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं शिखर धवन और विराट कोहली ने पांच-पांच बार 500 का आंकड़ा पार किया है।

    चौथी बार 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने राहुल

    राहुल ने अपने IPL करियर में चौथी बार (2018,20,21,22*) किसी सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं। वह सबसे ज्यादा बार यह आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल (2011,12,13) और डेविड वॉर्नर (2016, 2017, 2019) को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने तीन-तीन बार ये कारनामा किया है। राहुल लगातार तीसरे सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    शानदार रहा है राहुल का IPL करियर

    राहुल ने अपने IPL करियर में अब तक 109 मैचों में 48.0 की औसत और 136.22 की स्ट्राइक रेट से 3,889 रन बना लिए हैं और वह फिलहाल लीग में 14वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक लीग में 327 चौके और 164 छक्के भी लगा लिए हैं। IPL 2022 के दौरान वह लीग में सबसे कम पारियों में 150 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 95 पारियों में अपने 150 छक्के पूरे किए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    केएल राहुल
    क्रिकेट के आंकड़े
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों में खिलाड़ियों के वर्क लोड मैनेजमेंट पर टकराव की संभावना- रिपोर्ट  BCCI
    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग
    विमेंस प्रीमियर लीग में टीम खरीदने के बाद RCB ने जारी किया फ्रेंचाइजी का नया लोगो विमेंस प्रीमियर लीग

    केएल राहुल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज विराट कोहली
    केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें आई सामने अथिया शेट्टी
    केएल राहुल-अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधे, वीडियो में सुनील शेट्टी ने कही ये बात अथिया शेट्टी
    अजय देवगन ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल को दी शादी की शुभकामना, साझा किया पोस्ट अजय देवगन

    क्रिकेट के आंकड़े

    पृथ्वी शॉ बनाम शुभमन गिल: टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों की तुलना  पृथ्वी शॉ
    भारतीय टीम का शानदार रिकॉर्ड, 2009 के बाद देश में 27 में से 24 वनडे सीरीज जीती भारतीय क्रिकेट टीम
    सचिन को पछाड़कर कोहली बने वनडे में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक कैच लेने वाले फील्डर विराट कोहली
    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पिछले 5 वनडे में 4 बार बनाया 370+ का स्कोर वनडे क्रिकेट

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023