Loading...
IPL: MI का उपकप्तान बनने से जसप्रीत बुमराह ने किया इनकार- रिपोर्ट
बुमराह ने MI का प्रस्ताव ठुकराया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: MI का उपकप्तान बनने से जसप्रीत बुमराह ने किया इनकार- रिपोर्ट

Nov 28, 2026
10:03 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने रोहित शर्मा को अपना कप्तान नियुक्त किया। पिछले सीजन तक टीम की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स (PBKS) में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर MI ने रोहित पर भरोसा जताया है। इस बीच खबर है कि जसप्रीत बुमराह को MI की उपकप्तान बनाए जाने की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

बुमराह को अक्टूबर में उपकप्तानी का मिला था प्रस्ताव

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, भले ही बुमराह को कप्तानी नहीं दी गई, लेकिन MI ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में बुमराह से उप-कप्तानी के लिए संपर्क किया था। हालांकि, 32 वर्षीय तेज गेंदबाज ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

रिपोर्ट में उन्होंने पेशकश ठुकराने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।

बुमराह IPL 2026 में एक मैच में MI की कप्तानी कर चुके हैं। उस मैच में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या नहीं खेले थे।

करियर 

MI के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं बुमराह  

32 वर्षीय बुमराह ने 2013 में अपने IPL डेब्यू के बाद से अपना पूरा करियर MI के साथ बिताया है।

रोहित की कप्तानी में MI ने 5 खिताब जीते हैं, उन सभी सीजन में बुमराह टीम का हिस्सा रहे हैं। बुमराह ने MI के लिए कुल 158 मैच खेले हैं और 187 विकेट लिए हैं।

उन्होंने खुद को IPL के अब तक के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है।

ADVERTISEMENT