
IPL के इतिहास में सबसे धीमा अर्धशतक बनाने वाले शीर्ष बल्लेबाजों पर एक नजर
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बल्लेबाजों का लक्ष्य अक्सर तेज रन बनाना होता है। हालांकि, कभी-कभी बल्लेबाजों को स्थिति और टीम की जरूरत के अनुसार अपनी पारी को धीमे तरीके से आगे बढ़ाना पड़ता है।
ऐसे में इस लीग के इतिहास में कुछ बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाने के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा समय लिया है। इससे टीम के प्रदर्शन पर भी असर पड़ता है।
आइए सबसे धीमा पचासा लगाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।
#1
जेपी डुमिनी (55 गेंदें)
जेपी डुमिनी इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने IPL 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ 55 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
डुमिनि मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का हिस्सा थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने सिर्फ 119/8 का स्कोर बनाया था।
जवाब में पंजाब 116/7 का स्कोर ही बना पाई। डुमिनी ने अपनी पारी में 4 चौके लगाए थे और उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 93.65 की थी।
#2
पार्थिव पटेल (53 गेंदें)
सूची में दूसरे स्थान पर पार्थिव पटेल हैं। उन्होंने IPL 2010 में पंजाब के खिलाफ 53 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 98.27 की रही थी।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 136/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) भी 20 ओवर में 7 विकेट खोकर इतना रन ही बना पाई थी।
वह मुकाबला टाई हो गया था।
#3
ब्रेंडन मैकुलम और रॉबिन उथप्पा (52 गेंदें)
तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 पूर्व बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम और रॉबिन उथप्पा हैं।
मैकुलम ने IPL 2010 में MI के खिलाफ 52 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं, उथप्पा के बल्ले से IPL 2012 में दिल्ली के खिलाफ 52 गेंदों में अर्धशतक निकला था। वह पुणे वॉरियर्स की टीम का हिस्सा थे।
मैकुलम ने अपनी पारी में 8 चौके और उथप्पा ने अपनी पारी में 6 चौके लगाए थे। पूर्व भारतीय खिलाड़ी की स्ट्राइक रेट 103.44 की थी।
#4
जैक्स कैलिस और मैथ्यू हेडन (51 गेंदें)
सूची में चौथे स्थान पर दो पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जैक्स कैलिस और मैथ्यू हेडन हैं। कैलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए IPL 2009 में 51 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
हेडन ने CSK के लिए खेलते हुए IPL 2009 में MI के खिलाफ इतने ही गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
कैलिस ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए थे। हेडन के बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का निकला था।