Page Loader
IPL: हार्दिक पांड्या का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 
मंगलवार को DC से भिड़ेगी GT (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL: हार्दिक पांड्या का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 

May 01, 2023
10:39 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 44वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना दिल्ली कैपिटल्स से मंगलवार (2 मई) को होना है। इस मैच में GT के कप्तान हार्दिक पांड्या पर सबकी नजरें रहेंगी। पिछले सीजन में हार्दिक ने अपने खेल से एक अच्छे कप्तान की मिसाल पेश की थी। हालांकि, वह इस बार अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। इस बीच उनके DC के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

IPL करियर 

शानदार चल रहा है हार्दिक का IPL करियर 

2015 में अपना IPL डेब्यू करने वाले हार्दिक ने अब तक लीग में 114 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 145.10 की स्ट्राइक रेट से 2,117 रन बना लिए हैं। इस बीच उनका औसत लगभग 30 का रहा है। वह अब तक 9 अर्धशतक लगा चुके हैं, जिसमें 91 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। गेंदबाजी में उन्होंने 8.66 की इकॉनमी रेट से 52 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है।

DC 

DC के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं हार्दिक 

DC के खिलाफ हार्दिक का प्रदर्शन खराब रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 16 मैच खेले हैं, जिसमें 16.46 की बल्लेबाजी औसत और 137.18 की स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 37* रहा है। गेंदबाजी में उन्होंने 37.50 की औसत और 8.04 की इकॉनमी रेट से 6 विकेट लिए हैं। वह निश्चित तौर पर अपने इन आंकड़ों में सुधार करने का प्रयास करेंगे।

प्रदर्शन 

DC के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन 

हार्दिक ने एनरिक नोर्खिया के खिलाफ 14 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 27 रन बनाए हैं। इस बीच वह 1 बार आउट भी हुए हैं। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने हार्दिक के खिलाफ 14 गेंदों में 14 रन दिए हैं। इस बीच GT के मौजूदा कप्तान का विकेट नहीं ले सके हैं। इशांत शर्मा के विरुद्ध हार्दिक ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए हैं। इस दौरान इशांत उनका विकेट नहीं ले सके हैं।

IPL 2023 

IPL 2023 में हार्दिक का प्रदर्शन?

IPL 2023 में हार्दिक ने अब तक निराश किया है। उन्होंने 7 मैचों में 22.00 की औसत और 119.38 की स्ट्राइक रेट से 154 रन बना लिए हैं। इस बीच वह सिर्फ 1 अर्धशतक ही लगा सके हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 66 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में उन्होंने 60.50 की खराब औसत और 7.56 की इकॉनमी रेट के साथ सिर्फ 2 विकेट लिए हैं।