Page Loader
IPL: डेविड वार्नर ने पहले 10 ओवर में जड़े हैं सर्वाधिक अर्धशतक, जानिए अन्य के आंकड़े
डेविड वार्नर ने IPL में पहले 10 ओवर में जड़े हैं 28 अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: डेविड वार्नर ने पहले 10 ओवर में जड़े हैं सर्वाधिक अर्धशतक, जानिए अन्य के आंकड़े

Mar 12, 2024
02:01 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस बार दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम 23 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। DC को इस बार भी अपने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसका कारण है कि वार्नर IPL इतिहास में पहले 10 ओवरों में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। आइए उनके और अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े जानते हैं।

रिकॉर्ड

वार्नर ने पहले 10 ओवर में जड़े हैं रिकॉर्ड 28 अर्धशतक

वार्नर IPL इतिहास के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने इस लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पहले 10 ओवरों में सबसे ज्यादा 28 अर्धशतक जड़े हैं। इस मामले में कोई उनके आस-पास भी नहीं है। सूची में क्रिस गेल (14) दूसरे, वीरेंद्र सहवाग (13) तीसरे, जोस बटलर (11) चौथे, शिखर धवन, क्विंटन डिकॉक और पृथ्वी शाॅ (9-9) 5वें, ड्वेन स्मिथ और विराट कोहली (8-8) छठे और शेन वॉट्सन और एडम गिलक्रिस्ट (7-7) 7वें पायदान पर मौजूद हैं।

करियर

कैसा रहा है वार्नर का IPL करियर?

वार्नर ने साल 2009 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर की आगाज किया था। वह अब तक 176 मैच में 41.54 की औसत और 139.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,397 रन अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 60 अर्धशतक जड़े हैं। वह लीग में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 126 रन का रहा है। वह अब तक 22 बार नाबाद भी रह चुके हैं।