NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: ऐसा रहा है ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, जानिए आंकड़ों में तुलना
    खेलकूद

    IPL: ऐसा रहा है ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, जानिए आंकड़ों में तुलना

    IPL: ऐसा रहा है ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, जानिए आंकड़ों में तुलना
    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 27, 2022, 09:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: ऐसा रहा है ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, जानिए आंकड़ों में तुलना
    पंत और अय्यर (तस्वीर- Twitter/@KKRiders)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 41वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। पिछले सीजन तक एक ही टीम से खेलने वाले श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत गुरुवार को होने वाले मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ विपक्षी कप्तानों के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच पंत और अय्यर के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    शानदार है पंत का IPL करियर

    ऋषभ पंत ने अपने अब तक के IPL करियर में 91 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.34 की औसत से 2,686 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 15 अर्धशतक भी लगाए हैं। साल 2016 में अपना IPL डेब्यू करने वाले पंत ने अब तक दिल्ली की ओर से 121 छक्के लगा लिए हैं। वहीं विकेटकीपिंग में अब तक उन्होंने कुल 75 शिकार (59 कैच, 16 स्टंपिंग) किए हैं।

    ऐसा है अय्यर का IPL करियर

    श्रेयस अय्यर ने 2015 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 95 IPL मैचों में 31.98 की औसत से 2,623 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन रहा है। ​अपने IPL करियर में अय्यर ने अब तक कोई शतक नहीं लगाया है। हालांकि, वह 18 अर्धशतक लगा चुके हैं। फिलहाल लीग में अय्यर ने 222 चौके और 95 छक्के भी लगाए हैं।

    अय्यर की कप्तानी में उपविजेता रही है दिल्ली

    अय्यर को IPL 2018 के बीच सीजन में DC की कप्तानी सौंपी गई थी। उनकी कप्तानी में IPL 2020 में DC की टीम उपविजेता रही थी। बता दें IPL 2020 में DC ने 17 में से नौ मैच जीते थे। दूसरी तरफ IPL 2021 में ऋषभ पंत की कप्तानी में DC अपने 14 में से 10 लीग मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी लेकिन फाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी थी।

    मौजूदा सीजन में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

    अय्यर की कप्तानी में KKR ने आठ में से तीन मैच जीते हैं। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 35.42 की औसत और 142.52 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। पंत के नेतृत्व में DC ने सात में से तीन मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं बल्लेबाजी में पंत ने 37.60 की औसत और 154.09 की स्ट्राइक रेट से 188 रन बना लिए हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    अय्यर ने IPL 2015 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 439 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें इमर्जिंग प्लेयर चुना गया था। ऋषभ पंत ने IPL 2018 में 684 रन बनाए और उन्हें भी इमर्जिंग प्लेयर चुना गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत
    श्रेयस अय्यर
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हुए हवाई हमले? इजरायल
    क्या है सिंधु जल संधि, जिसे लेकर भारत ने पाकिस्तान को भेजा नोटिस? सिंधु जल संधि
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: डैरिल मिचेल ने लगाया 26 गेंदों में धुंआधार अर्धशतक भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 177 का लक्ष्य, कॉनवे-मिचेल ने लगाए अर्धशतक  भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग में टीम खरीदने के बाद RCB ने जारी किया फ्रेंचाइजी का नया लोगो महिला इंडियन प्रीमियर लीग
    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा महिला इंडियन प्रीमियर लीग
    बिग बैश लीग: स्टीव स्मिथ ने जमाया लगातार दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े स्टीव स्मिथ
    ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेन क्रिश्चियन ने की संन्यास की घोषणा, जानिए कब खेलेंगे आखिरी मैच बिग बैश लीग

    ऋषभ पंत

    ICC ने 'मेंस टेस्ट टीम ऑफ द ईयर' का किया ऐलान, ऋषभ पंत को मिली जगह भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023: मैं ऋषभ पंत को अपने साथ डगआउट में बैठे देखना पसंद करूंगा- रिकी पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत को अलगे दो हफ्तों में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    ऋषभ पंत ने दुर्घटना के बाद पहली बार दिया बयान, कही ये बातें भारतीय क्रिकेट टीम

    श्रेयस अय्यर

    ICC ने 'मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर' का किया ऐलान, श्रेयस-सिराज को मिली जगह भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, रजत पाटीदार टीम में शामिल रजत पाटीदार
    भारत बनाम श्रीलंका: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 46वां शतक जड़ा, ये बनाए रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    सूर्यकुमार यादव बनाम श्रेयस अय्यर: वनडे क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों की तुलना सूर्यकुमार यादव

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023