LOADING...
IPL: बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज
बतौर कप्तान 5 पारियों में 3 विकेट हॉल ले चुके हैं कमिंस (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

May 19, 2026
06:21 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ज्यादातर बल्लेबाज ही टीमों की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं। हालांकि, शेन वॉर्न और पैट कमिंस ऐसे कुछ गेंदबाज हैं, जो IPL में टीमों का सफल नेतृत्व कर चुके हैं। कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही है। इस बीच IPL में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

शेन वॉर्न (5)

वॉर्न 2008 से 2011 तक राजस्थान रॉयल्स (RR) का हिस्सा रहे थे। IPL के 55 मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने 25.39 की औसत से 57 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 7.27 की रही थी। उन्होंने 5 पारियों में 3 विकेट हॉल भी लिए थे। IPL का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था और वॉर्न के नेतृत्व में टीम ने खिताब जीता था। उसके बाद से RR कभी खिताब नहीं जीत सकी है।

#2 

पैट कमिंस (5)

कमिंस ने IPL में कप्तान के तौर पर 36 मैचों में 28.83 की औसत और 8.99 की इकॉनमी रेट के साथ 42 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 5 पारियों में 3 विकेट हॉल लिए हैं। कमिंस ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2014 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 78 मुकाबले खेले हैं और इसकी 78 पारियों में 29.37 की औसत से 87 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.73 की रही है।

Advertisement

#3 

इन कप्तानों ने 3-3 बार लिए 3 विकेट हॉल 

पूर्व दिग्गज युवराज सिंह ने कप्तानी करते हुए 18 पारियों में 23.16 की औसत के साथ कुल 18 विकेट लिए थे। उन्होंने 3 पारियों में 3 विकेट हॉल लिए थे। हार्दिक पांड्या और अनिल कुंबले भी कप्तानी करते हुए 3 मैचों में 3 विकेट हॉल ले चुके हैं। कुंबले ने RCB की कप्तानी करते हुए 6.31 की इकॉनमी रेट से 30 विकेट लिए हैं। पांड्या ने कप्तानी करते हुए अब तक 35.62 की औसत से 40 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement