NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: नंबर-3 या उससे निचले पायदान पर 1 से अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
    अगली खबर
    IPL: नंबर-3 या उससे निचले पायदान पर 1 से अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
    क्लासेन ने KKR के खिलाफ लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL: नंबर-3 या उससे निचले पायदान पर 1 से अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज

    लेखन अंकित पसबोला
    May 26, 2025
    05:48 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में शतक लगने का सिलसिला जारी है।

    इसी क्रम में IPL 2025 के 68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेनरिक क्लासेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेली।

    अरुण जेटली स्टेडियम में वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए थे।

    इस बीच नंबर-3 या उससे निचले पायदान पर 1 से अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1 

    एबी डिविलियर्स (3 शतक) 

    एबी डिविलियर्स ने IPL में नंबर-3 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 3 शतक लगाए थे।

    दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अपने करियर में 184 मैच खेले और 39.70 की औसत से 5,162 रन बनाए थे।

    इस बीच उन्होंने 3 शतकों के अलावा 40 अर्धशतक भी लगाए थे।

    उन्होंने RCB की ओर से 41.20 की औसत और 158.63 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,491 रन बनाए थे।

    #2 

    संजू सैमसन (3 शतक) 

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन इस सूची में डिविलियर्स के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं।

    उन्होंने नंबर-3 या उससे निचले पायदान पर 3 ही शतक बनाए हैं।

    अपने शानदार करियर में उन्होंने 177 मैचों में 30.94 की औसत और 139.0 की स्ट्राइक रेट से 4,704 रन बनाए हैं। वह 26 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    IPL 2025 में उन्होंने 9 पारियों में 35.62 की औसत 140.39 की स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए हैं।

    #3 

    सूर्यकुमार यादव (2 शतक)

    मुंबई इंडियंस (MI) के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने नंबर-3 या उससे निचले पायदान पर खेलते हुए 2 शतक लगाए हैं।

    उन्होंने नंबर-3 और नंबर-4 पर खेलते हुए 1-1 शतक लगाए हैं।

    वह अपने बेमिसाल IPL करियर में 4,000 से अधिक रन बना चुके हैं।

    दिलचस्प रूप से सूर्यकुमार ने IPL में 12 पारियों में ओपनिंग भी की है, जिसमें 36.75 की औसत से 441 रन बनाए हैं।

    #4 

    हेनरिक क्लासेन (2 शतक)

    क्लासेन ने नंबर-3 और नंबर-4 पर खेलते हुए 1-1 शतक लगाए हैं।

    उन्होंने नंबर-3 पर खेलते हुए 2 पारियों में 105.5 की औसत और 217.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 211 रन बनाए हैं।

    नंबर-4 पर इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने 9 पारियों में 33.75 की औसत और 165.64 की स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं।

    अपने IPL करियर में उन्होंने 45 पारियों में 40.00 की औसत से 1,480 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL रिकॉर्ड्स
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार
    हेनरिक क्लासेन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा का इस संस्करण में कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    क्या मारुति XL6 को टक्कर दे पाएगी किआ कैरेंस क्लाविस? तुलना से समझें  किआ मोटर्स
    IPL: PBKS के इन कप्तानों ने एक सीजन में 500+ रन बनाए  इंडियन प्रीमियर लीग
    कौन हैं बिनीता छेत्री, जो 'ब्रिटेन गॉट टैलेंट' के फिनाले में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं? रियलिटी शो

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर होंगी सबकी नजरें विजय हजारे ट्रॉफी
    IPL 2023: शुभमन गिल ने जमाया 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL के कुछ बड़े रिकॉर्ड्स, जो शायद ही कभी टूटेंगे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में बल्लेबाजी के कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025

    IPL 2025 में कैसा रहा RR के कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    IPL: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी जिन्होंने केवल 1 मैच खेला इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  निकोलस पूरन

    क्रिकेट समाचार

    जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट में 13,000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने जो रूट
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    हेनरिक क्लासेन

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: हेनरिक क्लासेन ने खेली 174 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स   दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    येन्सन-क्लासेन की जोड़ी ने विश्व कप में सर्वाधिक रन रेट से की 150+ रन की साझेदारी वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने साल 2023 में किया है शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025